2000% चढ़ गया स्मॉलकैप शेयर, ₹54 पर आया भाव, अब ₹84 करोड़ जुटाने जा रही कंपनी

Jan 13, 2026 02:20 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीएसई पर यह स्मॉलकैप शेयर 2.62% चढ़कर ₹54.70 तक पहुंच गया। निवेशकों ने इस खबर को सकारात्मक रूप से लिया क्योंकि इससे कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होने और आगे के ग्रोथ प्लान्स को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

2000% चढ़ गया स्मॉलकैप शेयर, ₹54 पर आया भाव, अब ₹84 करोड़ जुटाने जा रही कंपनी

One Point One Solutions Share: वन पॉइंट वन सॉल्यूशंस के शेयरों में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरधारकों ने बड़ी पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके बाद शेयर भाव में 2% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई पर यह स्मॉलकैप शेयर 2.62% चढ़कर ₹54.70 तक पहुंच गया। निवेशकों ने इस खबर को सकारात्मक रूप से लिया क्योंकि इससे कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होने और आगे के ग्रोथ प्लान्स को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने 12 जनवरी 2026 को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि शेयरधारकों ने प्रमोटर्स और कुछ चुनिंदा नॉन-प्रमोटर निवेशकों को प्रेफरेंशियल बेसिस पर फुली कन्वर्टिबल वारंट जारी करने के लिए स्पेशल रेजोल्यूशन पास कर दिया है। वोटिंग में लगभग सर्वसम्मति देखने को मिली। कुल 29.56 लाख वैध वोट डाले गए, जिनमें से 29.55 लाख वोट प्रस्ताव के पक्ष में थे, जबकि सिर्फ 900 वोट इसके खिलाफ पड़े। किसी भी तरह का इनवैलिड वोट दर्ज नहीं किया गया।

इस मंजूरी के तहत कंपनी ₹56 प्रति वारंट की कीमत पर कुल 1.5 करोड़ फुली कन्वर्टिबल वारंट जारी करेगी। इसमें ₹54 का प्रीमियम शामिल है और इस पूरे इश्यू का साइज करीब ₹84 करोड़ होगा। हर एक वारंट को 18 महीने के भीतर ₹2 फेस वैल्यू वाले एक इक्विटी शेयर में बदला जा सकेगा। ये वारंट प्रमोटर अक्षय छाबड़ा और कई नॉन-प्रमोटर निवेशकों जैसे अफरीन डीआईए, अल महा इन्वेस्टमेंट फंड, कुलिनन अपॉर्चुनिटीज और क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड को अलॉट किए जाएंगे। सेबी नियमों के मुताबिक, अलॉटमेंट के समय 25% रकम देनी होगी और बाकी 75% रकम शेयर में कन्वर्जन के वक्त चुकानी होगी।

शेयरों के हाल

अगर शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो वन पॉइंट वन सॉल्यूशंस ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं। पिछले एक महीने में शेयर करीब 3% चढ़ा है और एक साल में लगभग 6% की बढ़त दर्ज की है। वहीं, तीन साल में इसने करीब 230% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है और पांच साल में तो 2000% से ज्यादा की छलांग लगाई है। दोपहर 12 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 0.77% की तेजी के साथ ₹53.71 पर ट्रेड कर रहा था। बाजार के जानकार मानते हैं कि ताजा फंडिंग से कंपनी की ग्रोथ को और रफ्तार मिल सकती है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,