अंबेडकर जयंती के दिन आज घर से निकलने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट
Petrol Diesel Price Today: आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन राहत भरी खबर है। कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर के नीचे आ गया है और पेट्रोल-डीजल के लिए यह राहतभरा मंगलवार है। दाम नहीं बढ़े हैं।

Petrol-Diesel Price Today: तेल को लेकर आज राहतभरा मंगलवार है। कच्चा तेल अब 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है और भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रोजाना की तरह आज भी सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। इंडियन ऑयल के रेट के मुताबिक आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन दिल्ली में पेट्रोल-डीजल युद्ध से पहले वाले ही रेट पर मिल रहे हैं।
दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल आज भी 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। पोर्ट ब्लेयर में ₹82.46 प्रति लीटर और डीजल ₹78.05 प्रति लीटर है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।
क्रूड ऑयल प्राइस टूडे
होर्मूज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान में तनातनी के बीच कच्चे तेल के भाव नरम पड़ गए हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड 2.65 डॉलर प्रति बैरल सस्ता होकर 96.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। जबकि, डब्ल्यूटीआई की कीमतों में 2.99 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई है। यह अब 96.09 डॉलर प्रति बैरल रह गया है। क्रूड में हर 1 डॉलर की बढ़ोतरी से सालाना आयात बिल में लगभग 2 अरब डॉलर का इजाफा होता है।
कोलकाता से नैनीताल तक क्या हैं रेट
ईटानगर में पेट्रोल ₹90.87 प्रति लीटर है और डीजल ₹80.38 प्रति लीटर, तो सिलवासा में ₹92.37 प्रति लीटर। हरिद्वार में पेट्रोल ₹92.78 प्रति लीटर, रुद्रपुर में ₹92.94 प्रति लीटर और देहरादून में पेट्रोल ₹93.35 प्रति लीटर। जबकि, नैनीताल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹93.41 प्रति लीटर है।
आज पश्चिम बंगाल के शहरों में पेट्रोल के दाम
कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम ₹ 104.99 लीटर है। अलीपुर में पेट्रोल ₹ 104.99 , बहरामपुर में ₹ 106.12, बांकुड़ा में ₹ 105.19, बारासात में ₹ 105.24, वर्धमान में ₹ 105.33 लीटर है। वहीं, कूचबिहार में ₹ 106.14, हुगली में ₹ 105.52, हावड़ा में ₹ 104.99, कृष्णानगर में ₹ 106.07 लीटर है। जबकि, मेदिनीपुर में पेट्रोल ₹ 105.37, पुरुलिया में ₹ 106.05, रायगंज में ₹ 105.36, सूरी में ₹ 105.43 और तामलुक में ₹ 104.61 प्रति लीटर है।
क्या भारत बाकी देशों जैसा झटका झेलेगा?
ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद से दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत अधिक बढ़ चुकी हैं। इसके बावजूद भारत में अभी राहत है। इसका कारण यह है कि यहां सरकार धीरे-धीरे कीमतों में बदलाव करती है। यानी भारत में असर धीमा, लेकिन लंबा हो सकता है।
क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
पाकिस्तान में शांति वार्ता विफल होने के बाद ईरान के साथ अब अमेरिका भी तेल के मुख्य मार्ग होर्मुज की नाकेबंदी करने पर तुला है। डोनाल्ड ट्रंप की धमकी ने ग्लोबल मार्केट्स को फिर अनिश्चितता के दौर में डाल दिया। विशेषज्ञों का मानना है अगर दबाव बनाकर रास्ता खुल भी जाता है तो तेल और महंगाई का संकट बरकरार रहेगा।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


