Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़on 19 nov 46 62 lakh farmers will receive 7000 rupee in this PM kisan paisa also inlcuded
46.62 लाख किसानों के खाते में कल आएंगे ₹7000, PM Kisan के साथ ट्रांसफर होगा पैसा

46.62 लाख किसानों के खाते में कल आएंगे ₹7000, PM Kisan के साथ ट्रांसफर होगा पैसा

संक्षेप:

PM Kisan Yojna: आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार की तरफ से कल ‘अन्नदाता सुखीभवः’ योजना के तहत 46.62 लाख किसानों को यह पैसा दिया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अन्नदाता सुखीभवः योजना के तहत 46,62,904 किसानों के खाते में 5000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

Nov 18, 2025 11:06 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Pm Kisan Yojan: पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त कल 19 नवंबर दिन बुधवार को ट्रांसफर किया जाएगा। यह पैसा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से दिया जाएगा। देश के 46.62 लाख किसान ऐसे हैं जिनके खाते में कल 7000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 2000 रुपये केंद्र सरकार की तरफ से और 5000 रुपये राज्य सरकार की तरफ से ट्रांसफर होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किस राज्य के किसानों को मिलेगा पैसा

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार की तरफ से कल ‘अन्नदाता सुखीभवः’ योजना के तहत 46.62 लाख किसानों को यह पैसा दिया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अन्नदाता सुखीभवः योजना के तहत 46,62,904 किसानों के खाते में 5000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह पैसा कल यानी 19 नवंबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के ट्रांसफर के समय ही दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कल होगी ट्रांसफर, 2 बजे मिलेंगे पैसे

आंध्र प्रदेश के सभी 26 जिलों में इसका नोटिफिकेशन दिया जा चुका है। राज्य सरकार ने कहा है कि जिन किसानों का देहांत हो गया है उनके परिवार के नॉमिनी के खाते में पैसा भेजने के लिए अधिकारी प्रयास करें। यानी राज्य के 3077.77 करोड़ रुपये कल ट्रांसफर किया जाएगा। बता दें, अगर केंद्र के 2000 रुपये को जोड़ लें तो आंध्र प्रदेश के योग्य निवेशकों के खाते में कल 7000 रुपये की किस्त ट्रांसफर होगी।

ये भी पढ़ें:फिजिक्सवाला आईपीओ ₹145 पर हुआ लिस्ट, निवेशक पहले दिन मालामाल

कल दो बजे ट्रांसफर होगा पीएम किसान सम्मान निधि

19 नवंबर को दोपहर 2 बजे पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। यह केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त होगी। जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनके खाते में पैसा ट्रांसफर होने में दिक्कत आ सकती है। सरकार के निर्देशों के अनुसार किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को ई-केवाईसी जरूरी करवानी है।

बता दें, पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से साल में तीन बार 2000 हजार की किस्त दी जाती है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।