ओला इलेक्ट्रिक के शेयर फिर लुढ़के, भाविश ने बेचे ₹142 करोड़ के शेयर, IPO प्राइस से 59% नीचे पहुंचा
Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों की कीमत में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को ट्रेडिंग सेशन में NSE पर यह शेयर लगभग 4.29% गिरकर ₹31.49 प्रति शेयर पर पहुंच गया। प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने बुधवार को अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचकर ₹142 करोड़ जुटाए थे।
Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों की कीमत में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को ट्रेडिंग सेशन में NSE पर यह शेयर लगभग 4.29% गिरकर ₹31.49 प्रति शेयर पर पहुंच गया। यह गिरावट तब देखने को मिली, जब प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने बुधवार को अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचकर ₹142 करोड़ जुटाए थे।
हालिया समय में शेयर के प्रदर्शन पर नजर
ओला के शेयर पिछले पांच सेशन में लगभग 12% गिर चुके हैं। एक महीने के अंदर तो इसमें 24% से अधिक की गिरावट आई है। शेयर की कीमत के रुझान पर गौर करें तो यह अपने आईपीओ प्राइस बैंड ₹76 से 59% नीचे चला आया है।
प्रमोटर ने बेची अतिरिक्त हिस्सेदारी
ओला के संस्थापक और प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने बुधवार, 17 दिसंबर को एक दिन पहले 2.6 करोड़ शेयर बेचने के बाद, अतिरिक्त 4.2 करोड़ शेयर बेचे। कंपनी ने पहले स्पष्ट किया था कि यह बिक्री प्रमोटर स्तर पर ₹260 करोड़ के कर्ज को पूरी तरह चुकाने के इरादे से की जा रही है। अब तक हुए इन दो लेन-देन का कुल मूल्य ₹234 करोड़ है।
कर्ज चुकाने के लिए की गई थी बिक्री
Ola Electric केसंस्थापक भाविश अग्रवाल ने अपनी व्यक्तिगत इक्विटी हिस्सेदारी का आंशिक मुद्रीकरण करके, प्रमोटर स्तर पर गिरवी रखे गए सभी शेयरों के लिए जिम्मेदार ₹260 करोड़ के कर्ज को पूरी तरह चुकाने का रास्ता बनाया है।
इस गिरवी रखी राशि को चुकाने के लिए प्रमोटर की हिस्सेदारी का एक छोटा हिस्सा बेचने के साथ-साथ अन्य व्यक्तिगत आय के स्रोतों का भी इस्तेमाल किया गया। नतीजतन, पहले गिरवी रखे गए शेयरों में से 3.93% हिस्सा पूरी तरह मुक्त हो गया है और संस्थापक-प्रमोटर अब पूरी तरह कर्ज-मुक्त हैं।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



