1 दिन में 10% तक चढ़ा ओला का शेयर, निवेशकों ने इस वजह से दिखाया भरोसा; अब लेने का सही मौका?
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) द्वारा नई LFP बैटरी तकनीक के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में 10% की तेजी आई है, जिससे EV की लागत कम होने की उम्मीद है। यह खबर निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत है। हालांकि, स्टॉक अभी भी अपने पुराने हाई से काफी नीचे है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने निवेशकों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है। ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के शेयरों में 8 अप्रैल 2026 को 10% तक की जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹1,300 करोड़ बढ़ गया। इस उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह कंपनी की एक अहम तकनीकी उपलब्धि इन-हाउस डेवलप किया गया नया LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी सेल है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
कंपनी के फाउंडर भविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने जानकारी दी कि यह नया '46100 फॉर्मेट' बैटरी सेल तैयार हो चुका है और अगले क्वॉर्टर से इसे कंपनी के प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाएगा। यह बैटरी मौजूदा NMC (Nickel Manganese Cobalt) सेल से बड़ी और ज्यादा किफायती मानी जा रही है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतें कम हो सकती हैं, जिससे आम लोगों के लिए EV खरीदना आसान हो जाएगा।
आपको बता दें कि इस खबर ने ओला के निवेशकों में काफी उत्साह भर दिया है, क्योंकि सस्ती बैटरी EV इंडस्ट्री के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) लंबे समय से EV को ज्यादा किफायती बनाने की दिशा में काम कर रही है और यह कदम उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी के फाउंडर भविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) का कहना है कि कंपनी का लक्ष्य सिर्फ वाहन बनाना नहीं, बल्कि एक पूरा एनर्जी इकोसिस्टम तैयार करना है।
इसके साथ ही कंपनी की गिगाफैक्ट्री (Gigafactory) पर भी तेजी से काम चल रहा है। फिलहाल इसकी क्षमता 2.5 GWh है, जिसे बढ़ाकर 6 GWh तक ले जाने की योजना है। कंपनी का दावा है कि उसके बैटरी सेल्स पहले ही हजारों वाहनों में इस्तेमाल हो रहे हैं और लाखों किलोमीटर की ड्राइविंग टेस्टिंग पूरी कर चुके हैं।
हालांकि, इस पॉजिटिव खबर के बावजूद यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) का शेयर अभी भी अपने IPO प्राइस ₹76 से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है और अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग 80% गिर चुका है, यानी स्टॉक में उतार-चढ़ाव अभी भी बना हुआ है।ओला (Ola Electric) के शेयर आज यानी 8 अप्रैल को 4.99% उछाल के साथ ₹30.27 पर बंद हुए।
डिस्क्लेमर:- यह जानकारी केवल सामान्य सूचना और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। इसमें दिए गए विचार, आंकड़े और विश्लेषण निवेश सलाह नहीं हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है, इसलिए किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। किसी भी लाभ या हानि के लिए लेखक या लाइव हिंदुस्तान जिम्मेदार नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।


