Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ola Electric Shares jumped 9 Percent today company improved its Market share in December
रॉकेट बने ओला इलेक्ट्रिक के शेयर, बाजार में बढ़ा कंपनी का दबदबा, 10 सेशन में 30% उछले शेयर

रॉकेट बने ओला इलेक्ट्रिक के शेयर, बाजार में बढ़ा कंपनी का दबदबा, 10 सेशन में 30% उछले शेयर

संक्षेप:

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर शुक्रवार को 9% से अधिक के उछाल के साथ 40.91 रुपये पर बंद हुए हैं। नए साल में कंपनी के शेयरों की शानदार शुरुआत हुई है, दो दिन में शेयर 12% से ज्यादा चढ़ गए हैं। 10 ट्रेडिंग सेशंस में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 30% से अधिक की तेजी आई है।

Jan 02, 2026 04:30 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में शुक्रवार को रॉकेट सी तेजी आई है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर शुक्रवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 40.91 रुपये पर बंद हुए हैं। नए साल में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों की शानदार शुरुआत हुई है, दो दिन में कंपनी के शेयर 12 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले 10 ट्रेडिंग सेशंस में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 30 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में बढ़ा कंपनी का दबदबा
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) ने एक्सचेंज फाइलिंग में घोषणा की है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में उसकी बाजार हिस्सेदारी (मार्केट शेयर) में सुधार आया है। दिसंबर 2025 में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 9.3 पर्सेंट रहा है। VAHAN डेटा के मुताबिक, कंपनी ने 9020 यूनिट्स रजिस्टर्ड की हैं। पिछले साल नवंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 7.2 पर्सेंट थी। पिछले महीने दिसंबर के आधे हिस्से में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर करीब 12 पर्सेंट पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:बोनस शेयर देने जा रही कंपनी, अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट, 5 दिन में 43% चढ़े शेयर

एक साल में 51% से ज्यादा लुढ़क गए हैं ओला के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर पिछले एक साल में 51 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी के शेयर 2 जनवरी 2025 को 84.71 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 जनवरी 2026 को BSE में 40.91 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 महीने में कंपनी के शेयरों में 40 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 88.55 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 30.79 रुपये है।

ये भी पढ़ें:पहले ही दिन 100% चढ़ा यह शेयर, दोगुना हुआ लोगों का पैसा, IPO पर जमकर लगा था दांव

IPO में 76 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के आईपीओ में शेयर का दाम 76 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 2 अगस्त 2024 को खुला था और यह 6 अगस्त तक ओपन रहा। कंपनी के शेयर फ्लैट लिस्ट हुए थे। हालांकि, लिस्टिंग वाले ही दिन ओला इलेक्ट्रिक के शेयर उछाल के साथ BSE में 91.18 रुपये पर बंद हुए। ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ टोटल 4.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 4.05 गुना दांव लगा था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।