
ओला के शेयरों का बुरा हाल, 65% से ज्यादा टूटे, लोन चुकाने के लिए मालिक ने बेचे हैं शेयर
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर बुधवार को BSE में 5% से अधिक टूटकर 32.68 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के हाई लेवल से 65% से अधिक टूट गए हैं।
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों का बुरा हाल है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट से अधिक लुढ़ककर 32.68 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 65 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने IPO प्राइस से भी 50 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने एक बल्क डील में कंपनी के 2.6 करोड़ से अधिक शेयर बेचे हैं।
65% से अधिक टूट गए कंपनी के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 100.40 रुपये है। कंपनी के शेयर बुधवार 17 दिसंबर 2025 को BSE में 32.68 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 52 हफ्ते के हाई से ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 65 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। इस साल अब तक ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 61 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 30 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। वहीं, IPO प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 50 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। IPO में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर का दाम 76 रुपये था। कंपनी के शेयर बुधवार को 33 रुपये के नीचे पहुंच गए हैं।
मालिक ने बेचे हैं 2.6 करोड़ शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने एक बल्क डील के जरिए कंपनी के 2.6 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे हैं। प्रमोटर लोन चुकाने के लिए भाविश अग्रवाल ने यह शेयर बेचे हैं। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 34.99 रुपये प्रति शेयर के दाम पर बेचे गए हैं। इस ट्रांजैक्शन की टोटल वैल्यू 92 करोड़ रुपये रही है। डिसक्लोजर्स के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी में भाविश अग्रवाल की 30.02 पर्सेंट हिस्सेदारी थी, उनके पास 132 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर थे।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



