157 रुपये से टूटकर 25 रुपये पर आया दाम, 83% से ज्यादा लुढ़क गया यह शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 83% से ज्यादा लुढ़क गए हैं
  • कंपनी के शेयर 20 अगस्त 2024 को 157.53 रुपये पर थे
  • कंपनी के शेयर 26 फरवरी 2026 को लुढ़कते हुए 25.17 रुपये पर जा पहुंचे हैं
157 रुपये से टूटकर 25 रुपये पर आया दाम, 83% से ज्यादा लुढ़क गया यह शेयर

Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर पिछले कुछ महीनों से दबाव में हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का बुरा हाल है। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में टूटकर 25.17 रुपये पर पहुंच गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 83 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने अपने लेटेस्ट नोट में ओला इलेक्ट्रिक को डाउनग्रेड किया है। साथ ही, कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस भी घटा दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने ओला इलेक्ट्रिक को डाउनग्रेड करके 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है। साथ ही, टारगेट प्राइस को 50 पर्सेंट घटा दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने पहले कंपनी के शेयरों के लिए 52 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था, जिसे अब 26 रुपये कर दिया है।

83% से ज्यादा टूट गए हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 83 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 20 अगस्त 2024 को 157.53 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 26 फरवरी 2026 को लुढ़कते हुए 25.17 रुपये पर जा पहुंचे हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 24.81 रुपये है। कंपनी के शेयर 25 फरवरी को इस लेवल पर जा पहुंचे थे।

6 महीने में 50% से अधिक लुढ़क गए हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric) के शेयर पिछले 6 महीने में 50 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी के शेयर 26 अगस्त 2025 को 50.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 26 फरवरी 2026 को 25.17 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 महीने में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में करीब 38 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। पिछले एक साल में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 55 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं।

किसी भी एनालिस्ट ने नहीं दी है बाय रेटिंग
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का कवरेज करने वाले 8 एनालिस्ट्स में से किसी ने भी कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह नहीं दी है। दो एक्सपर्ट्स ने कंपनी के शेयरों को होल्ड रेटिंग दी है, जबकि 6 एनालिस्ट्स ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और एमके ग्लोबल ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों के लिए सबसे कम 20 रुपये प्राइस टारगेट दिया है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप भी 65000 करोड़ रुपये से घटकर 11,155 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,