टूटकर 25 रुपये के नीचे पहुंच गया था यह शेयर, अब 90% से ज्यादा की तूफानी तेजी
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ऑल टाइम हाई से 85% से अधिक टूटकर 21.21 रुपये पर पहुंच गए थे। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर सोमवार को 41.58 रुपये पर हैं। 21.21 रुपये के स्तर से कंपनी के शेयर 90% से ज्यादा चढ़ गए हैं।

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर पिछले दिनों बुरे हाल में पहुंच गए थे। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 85 पर्सेंट से अधिक टूटकर 21.21 रुपये पर पहुंच गए थे। इस निचले स्तर तक पहुंचने के बाद ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों ने जबरदस्त वापसी की है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर सोमवार को BSE में 41.58 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। 21.21 रुपये के स्तर से कंपनी के शेयर 90 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप सोमवार को 18,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
90% से अधिक उछल गए हैं ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric) के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 85 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए थे। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 20 अगस्त 2024 को BSE में 157.53 रुपये पर थे। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए 2 मार्च 2026 को 21.21 रुपये पर पहुंच गए थे और 52 हफ्ते का नया निचला स्तर बनाया। इस स्तर से ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में 90 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 71.24 रुपये है।
30 मार्च से लेकर अब तक 80% से ज्यादा चढ़े शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 30 मार्च 2026 से लेकर अब तक 80 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 30 मार्च 2026 को 22.82 रुपये पर थे। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर 20 अप्रैल 2026 को 41.58 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 70 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।
IPO में 76 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 2 अगस्त 2024 को खुला था और यह 6 अगस्त तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 76 रुपये था। ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ का टोटल साइज 6,146 करोड़ रुपये तक का था। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 9 अगस्त 2024 को BSE में 75.99 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले ही दिन कंपनी के शेयर उछाल के साथ 91.18 रुपये पर बंद हुए। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का आईपीओ टोटल 4.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


