शेयर मार्केट में भूचाल के बीच रॉकेट बना ओला का शेयर, 2 दिन में 25% से ज्यादा की तेजी
गिरावट की इस आंधी में भी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर गुरुवार को BSE में 9% से ज्यादा उछलकर 28.53 रुपये पर जा पहुंचे हैं। दो दिन में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 25% से अधिक उछल गए हैं।

घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 1500 अंक से ज्यादा लुढ़क गया है। गिरावट की इस आंधी में भी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 28.53 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में बुधवार को भी अच्छी तेजी आई थी। दो दिन में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।
2 दिन में 25% से ज्यादा चढ़ गए ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में दो दिन में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर दो दिन में 25 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 30 मार्च 2026 को 22.69 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को 28.53 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 17 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर पिछले कुछ समय से लगातार दबाव में हैं। इस साल अब तक ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में 24 पर्सेंट की गिरावट आई है।
मार्च के आखिरी हफ्ते में डेली ऑर्डर 1000 यूनिट्स के पार
भाविश अग्रवाल के अगुवाई वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के डेली ऑर्डर्स मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते में 1000 यूनिट्स के पार पहुंच गए हैं। VAHAN के डेटा के मुताबिक, पिछले महीने मार्च में कंपनी के रजिस्ट्रेशंस उछाल के साथ 10,117 यूनिट्स पर पहुंच गए हैं। फरवरी में यह आंकड़ा 3973 यूनिट्स का था। मंथली बेसिस पर इसमें 150 पर्सेंट से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि बाजार हिस्सेदारी में V-शेप्ड मंथली रिकवरी देखने को मिली है। कंपनी ने यह भी बताया है कि अब उसके 80 पर्सेंट से ज्यादा व्हीकल्स की सर्विसिंग उसी दिन कर दी जाती है।
7 महीने में 55% से ज्यादा टूट गए हैं ओला के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में पिछले 7 महीनों में 55 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर 3 सितंबर 2025 को 68.96 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 अप्रैल 2026 को 28.53 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 45 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 71.24 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 21.21 रुपये है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


