बुरे हाल में था यह शेयर, 21 रुपये पहुंच गया था दाम, अब 85% से ज्यादा की तूफानी तेजी

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयर लुढ़कते हुए 2 मार्च 2026 को 21.21 रुपये पर जा पहुंचे थे
  • इस निचले स्तर से ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 85 पर्सेंट से ज्यादा चढ़कर 39.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं
बुरे हाल में था यह शेयर, 21 रुपये पहुंच गया था दाम, अब 85% से ज्यादा की तूफानी तेजी

बुरे हाल में रहने के बाद ओला इलेक्ट्रिक के शेयर इन दिनों मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 39.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में गुरुवार को भी 20 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली थी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर 5 दिन में 31 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं, 30 मार्च से लेकर अब तक कंपनी के शेयरों में 73 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। अगर 52 हफ्ते के निचले स्तर से बात करें तो ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 85 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

कंपनी के शेयर के थे बुरे हाल, 85% से ज्यादा गए थे टूट
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 85 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए थे। कंपनी के शेयर 20 अगस्त 2024 को BSE में 157.53 रुपये पर थे। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर लुढ़कते हुए 2 मार्च 2026 को 21.21 रुपये पर जा पहुंचे थे। हालांकि, 21.21 रुपये तक पहुंचने के बाद कंपनी के शेयरों ने जोरदार वापसी की है। इस लेवल से ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 85 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 39.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप भी शुक्रवार 10 अप्रैल को 17,200 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। पिछले एक महीने में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 65 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है।

कंपनी ने किया है बड़ा अनाउंसमेंट
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने पिछले दिनों अपने इन-हाउस डिवेलप्ड लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) सेल की घोषणा की है। ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की है कि उनका इन-हाउस डिवेलप्ड लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) सेल तैयार है। अग्रवाल ने बताया, 'यह हमारा 46100 फॉर्मेट सेल है, जो कि हमारे मौजूदा NMC सेल से बड़ा है। यह अगली तिमाही से हमारे प्रॉडक्ट्स में आने लगेगा।'

मार्च के आखिरी हफ्ते में हर दिन 1000 यूनिट्स से ज्यादा ऑर्डर
मार्च में ओला इलेक्ट्रिक का बिजनेस परफॉर्मेंस काफी मजबूत रहा है। मार्च के आखिरी हफ्ते में हर दिन के ऑर्डर 1,000 यूनिट्स से ज्यादा रहे हैं। मार्च में कंपनी के रजिस्ट्रेशंस मंथली बेसिस पर 150 पर्सेंट बढ़कर 10,117 यूनिट्स रहे हैं, जो कि फरवरी में 3973 यूनिट्स थे। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि उसकी बाजार हिस्सेदारी में वी-शेप्ड मंथली रिकवरी देखने को मिली है।

IPO में 76 रुपये था ओला इलेक्ट्रिक के शेयर का दाम
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के आईपीओ में शेयर का दाम 76 रुपये था। ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ दांव लगाने के लिए 2 अगस्त 2024 को खुला था और यह 6 अगस्त तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 6146 करोड़ रुपये तक का था। ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ टोटल 4.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 4.05 गुना दांव लगा था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,