Ola इलेक्ट्रिक को 336 करोड़ रुपये का नुकसान, सुस्त पड़ा है शेयर, ₹45 से कम भाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ओला इलेक्ट्रिक को जून तिमाही के दौरान 336 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह नुकसान 428 करोड़ रुपये था
शुक्रवार को ओला इलेक्ट्रिक के शेयर सुस्त नजर आए
1 दिन में 10% उछला ओला का स्टॉक

Ola electric share: ओला इलेक्ट्रिक ने 30 जून को खत्म हुई पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी को 336 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह नुकसान 428 करोड़ रुपये था। वहीं, ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 45% घटकर 455 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 828 करोड़ रुपये था। इस बीच, शुक्रवार को ओला इलेक्ट्रिक के शेयर सुस्त नजर आए। इस शेयर की कीमत अभी बीएसई पर 41.07 रुपये है। शेयर पर अब सोमवार को निवेशकों की नजर रहेगी।

रीस्ट्रक्चरिंग के बाद परफॉर्मेंस में सुधार

बता दें कि पिछले साल रीस्ट्रक्चरिंग के बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी की परफॉर्मेंस में तेजी से सुधार हुआ है। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 265 करोड़ रुपये था, जो अब 72% बढ़कर 455 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, नेट लॉस 500 करोड़ रुपये से कम हुआ है। गाड़ियों की डिलीवरी लगभग दोगुनी होकर 39,192 यूनिट हो गई, रजिस्ट्रेशन में तिमाही-दर-तिमाही 97% की बढ़ोतरी हुई।

वहीं, कंपनी का मार्केट शेयर पिछली तिमाही के 5.1% से बढ़कर 8.4% हो गया। ग्रॉस मार्जिन की बात करें तो 30.5% रहा। एडजस्टेड ऑपरेटिंग एबिट पिछली तिमाही के नेगेटिव 326 करोड़ रुपये से सुधरकर नेगेटिव 195 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ऑपरेटिंग EBITDA नेगेटिव 281 ​​करोड़ रुपये से सुधरकर नेगेटिव 165 करोड़ रुपये हो गया।

क्या कहा कंपनी के प्रवक्ता ने?

ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "FY27 की पहली तिमाही उन बदलावों को दिखाती है जो FY26 में रीसेट के दौरान किए गए थे और अब ठोस बिजनेस नतीजों में बदल रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि सेल्स, रजिस्ट्रेशन, फुलफिलमेंट, सर्विस और बैटरी R&D में AI-बेस्ड प्रोसेस ने कंपनी को कम लागत पर अपना दायरा बढ़ाने में मदद की है। तिमाही के दौरान ओला ने 780 करोड़ रुपये का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट पूरा किया। इसे 56% ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला, जिससे कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत हो गई।

कंपनी ने कहा कि वह अपने डीलर-बेस्ड डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल का विस्तार जारी रखेगी। तिमाही के दौरान, ऑपरेटिंग खर्च पिछली तिमाही के 428 करोड़ रुपये से घटकर 333 करोड़ रुपये हो गया। ओला ने कहा कि वह अपने तिमाही ऑपरेटिंग खर्च को लगभग 300 करोड़ रुपये के स्थिर स्तर पर लाने की राह पर है और उम्मीद है कि डिलीवरी बढ़ने के साथ ऑपरेटिंग लेवरेज में सुधार होगा।ब

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में अपने सेल और सर्विस नेटवर्क को डीलर पार्टनर्स के लिए खोलने की घोषणा की। यह कदम कंपनी की बाजार रणनीति में बड़ा बदलाव है। बता दें कि कंपनी ने पांच साल पहले अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ola इलेक्ट्रिक को 336 करोड़ रुपये का नुकसान, सुस्त पड़ा है शेयर, ₹45 से कम भाव