Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ola Electric promoter Bhavish Aggarwal sold over 9 crore shares in just 3 days
धड़ाधड़ शेयर बेच रहे हैं ओला के मालिक, 3 दिन में ही 9 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे, कंपनी के शेयरों का बुरा हाल

धड़ाधड़ शेयर बेच रहे हैं ओला के मालिक, 3 दिन में ही 9 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे, कंपनी के शेयरों का बुरा हाल

संक्षेप:

ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने गुरुवार को एक बल्क डील के जरिए कंपनी के 2.83 करोड़ शेयर बेचे हैं। 3 दिन में भाविश अग्रवाल ने 9.63 करोड़ शेयर बेच दिए हैं।

Dec 18, 2025 10:04 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रमोटर भाविश अग्रवाल धड़ाधड़ कंपनी के शेयर बेच रहे हैं। ओला इलेक्ट्रिक के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने गुरुवार को एक बल्क डील के जरिए कंपनी के 2.83 करोड़ शेयर बेचे हैं। भाविश अग्रवाल ने 31.60 रुपये प्रति शेयर के दाम पर ये शेयर बेचे हैं। इस ट्रांजैक्शन की टोटल वैल्यू 90.27 करोड़ रुपये रही। यह बात एक्सचेंज डेटा में सामने आई है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 31.28 रुपये पर बंद हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी प्रमोटर ने 3 दिन में बेचे 9 करोड़ से ज्यादा शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फाउंडर और प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने बुधवार को कंपनी के 4.2 करोड़ शेयर बेचे थे। इस ट्रांजैक्शन की वैल्यू 142 करोड़ रुपये थी। इससे पहले, भाविश अग्रवाल ने मंगलवार को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के 2.6 करोड़ शेयर करीब 92 करोड़ रुपये में बेचे। ओला इलेक्ट्रिक के प्रमोटर ने 3 दिन में 9.63 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। बेची गई हिस्सेदारी की वैल्यू अब 324 करोड़ रुपये है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। डिसक्लोजर्स के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी में भाविश अग्रवाल की 30.02 पर्सेंट हिस्सेदारी थी, उनके पास 132 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर थे।

ये भी पढ़ें:कंपनी में सिर्फ 2 कर्मचारी और 73000% दौड़ गया शेयर, अब 'डरा' रही तूफानी तेजी

एक साल में 67% से ज्यादा टूट गए हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयर पिछले एक साल में 67 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 18 दिसंबर 2024 को 96.42 रुपये पर थे। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 18 दिसंबर 2025 को BSE में 31.28 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 63 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 32 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में पिछले एक महीने में 25 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 99.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 30.79 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।