
40% से ज्यादा चढ़ गए ओला इलेक्ट्रिक के शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर से शेयरों में जबरदस्त तेजी
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 8% से अधिक के उछाल के साथ 44.28 रुपये पर पहुंच गए। 52 हफ्ते के निचले स्तर से ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 40 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 44.28 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 43.92 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 दिन में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी के शेयरों में 23 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस साल अब तक ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 21 पर्सेंट के करीब उछल गए हैं।
52 हफ्ते के निचले स्तर से 40% से ज्यादा चढ़ गए शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में 52 हफ्ते के निचले स्तर से 40 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी के शेयर 18 दिसंबर 2025 को 52 हफ्ते के निचले स्तर 30.79 रुपये पर पहुंच गए थे। कंपनी के शेयरों में इस लेवल से जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 5 जनवरी 2026 को BSE में 43.92 रुपये पर बंद हुए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 85.10 रुपये है।
एक साल में 43% टूट गए हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयर पिछले एक साल में 43 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 6 जनवरी 2025 को 77.95 रुपये पर थे। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 5 जनवरी 2026 को BSE में 43.92 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 महीने में कंपनी के शेयरों में 31 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 23 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अब भी अपने आईपीओ प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 76 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 2 अगस्त 2024 को खुला था और यह 6 अगस्त तक ओपन रहा।
मार्केट में बढ़ा ओला इलेक्ट्रिक का दबदबा
दिसंबर 2025 में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का मार्केट में दबदबा बढ़ा है। VAHAN डेटा के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक ने दिसंबर 2025 में 9020 गाड़ियां रजिस्टर्ड की हैं। कंपनी का मार्केट शेयर पिछले साल दिसंबर में बढ़कर 9.3 पर्सेंट पहुंच गया है, जो कि नवंबर 2025 में 7.2 पर्सेंट था। कंपनी का कहना है कि दिसंबर 2025 के सेकेंड हाफ में उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर करीब 12 पर्सेंट पहुंच गई है।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



