Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ola electric bulk deal promoter bhavish aggarwal sells above 2 crore shares worth 92 crore rs stock crash 8 percent
ओला के मालिक ने बेचे 2.6 करोड़ से ज्यादा शेयर, 8% टूटकर ₹35 के नीचे आया भाव

ओला के मालिक ने बेचे 2.6 करोड़ से ज्यादा शेयर, 8% टूटकर ₹35 के नीचे आया भाव

संक्षेप:

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर करीब 8 पर्सेंट टूटकर 34.20 रुपये पर आ गए। ट्रेडिंग के अंत में शेयर 7.73% गिरकर 34.50 रुपये पर आ गया। यह गिरावट ऐसे समय में आई जब भाविश अग्रवाल ने कंपनी के 2.6 करोड़ से ज्यादा शेयर बल्क डील के जरिए बेचे।

Dec 16, 2025 07:58 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ola Electric share price: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। ट्रेडिंग के दौरान शेयर करीब 8 पर्सेंट टूटकर 34.20 रुपये पर आ गया। ट्रेडिंग के अंत में शेयर 7.73% गिरकर 34.50 रुपये पर आ गया। यह गिरावट ऐसे समय में आई जब कंपनी के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने कंपनी के 2.6 करोड़ से ज्यादा शेयर बल्क डील के जरिए बेचे। सूत्रों ने बताया कि चूंकि यह ट्रांजैक्शन प्रमोटर लेवल पर किया गया था इसलिए इसमें ओला इलेक्ट्रिक कंपनी के तौर पर शामिल नहीं है और कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस, ऑपरेशंस, मैनेजमेंट और फाइनेंशियल स्थिति या लॉन्ग-टर्म प्लान पर कोई असर होने की संभावना नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेयर का परफॉर्मेंस

इससे पहले 9 दिसंबर को यह शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 33.20 रुपये तक फिसल गया था। मौजूदा गिरावट के बाद कंपनी के शेयर और इसके आईपीओ इश्यू प्राइस 76 रुपये के बीच का अंतर बढ़कर करीब 55% तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक के शेयर दिसंबर पिछले साल 102.50 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचे थे लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार कमजोरी बनी हुई है।

किस भाव पर बिके शेयर

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 34.99 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जिससे इस सौदे की कुल कीमत करीब 92 करोड़ रुपये रही। सितंबर 2025 के अंत तक भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक में हिस्सेदारी 30.02% थी, जो करीब 132 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों के बराबर है।

कैसे रहे सितंबर तिमाही के नतीजे

वित्तीय मोर्चे पर भी कंपनी की स्थिति कमजोर बनी हुई है। सितंबर तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का कंसोलिडेटेड नेट लॉस 418 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 495 करोड़ रुपये के नुकसान से कम जरूर है। इसी दौरान कंपनी का राजस्व साल-दर-साल 43% घटकर 756 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही तक मोटर वाहन परिचालन व्यय घटकर लगभग 225 करोड़ रुपये रह जाएगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।