999 रुपये में शुरू हुई बुकिंग, ओला इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया नया प्रॉडक्ट 'शक्ति'
ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर 999 रुपये के बुकिंग अमाउंट से ओला शक्ति का रिजर्वेशन ओपन हो गया है। कंपनी ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी में स्थित अपनी गीगाफैक्ट्री से ओला शक्ति (Ola Shakti) को रोलआउट किया है।

ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को अपने पहले रेजिडेंशियल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम ओला शक्ति के रोलआउट की घोषणा की है। कंपनी ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी में स्थित अपनी गीगाफैक्ट्री से ओला शक्ति (Ola Shakti) को रोलआउट किया है। ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर 999 रुपये के बुकिंग अमाउंट से ओला शक्ति का रिजर्वेशन ओपन हो गया है। ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि यह डिवेलपमेंट स्वदेशी 4680 भारत सेल प्लेटफॉर्म को बढ़ाने से जुड़ी कंपनी की कोशिशों और ऑटोमोटिव सेक्टर से अलग अपने ऑपरेशंस के विस्तार को दर्शाता है।
4680 भारत सेल्स से पावर्ड है ओला शक्ति
ओला शक्ति (Ola Shakti), ओला इलेक्ट्रिक की तरफ से घरेलू स्तर पर डिवेलप किए गए 4680 भारत सेल्स से पावर्ड है। ओला शक्ति, देश के पहले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के रूप में पोजिशन्ड है। ओला शक्ति को पूरी तरह से देश में ही डिजाइन, इंजीनियर्ड और मैन्युफैक्चर किया गया है। यह प्रॉडक्ट घरों, खेतों और स्मॉल बिजनेसेज की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह पोर्टेबल और ऑन-डिमांड एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन के रूप में काम करेगा।
एक साल में 43% से ज्यादा टूट गए हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर सोमवार को BSE में 39.40 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 43 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 13 जनवरी 2025 को 70.18 रुपये पर थे। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 12 जनवरी 2026 को 39.40 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 महीने में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 31 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। 52 हफ्ते के हाई लेवल से कंपनी के शेयर 50 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 80.75 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 30.79 रुपये है। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप सोमवार को 17,378 करोड़ रुपये के पार रहा है।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



