₹8 के शेयर वाली कंपनी से BSE ने पूछा सवाल, आखिरी ट्रेडिंग डे पर दिखी थी हलचल

Dec 20, 2025 08:19 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओके प्ले इंडिया का ट्रेडिंग रेंज 8.59 रुपये से 7.31 रुपये के बीच था। यह शेयर एक फीसदी से ज्यादा टूटकर 8.13 रुपये पर बंद हुए। इस बीच, शेयर के प्राइस मूवमेंट को लेकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को कंपनी ने स्पष्टीकरण जारी किया है।

₹8 के शेयर वाली कंपनी से BSE ने पूछा सवाल, आखिरी ट्रेडिंग डे पर दिखी थी हलचल

OK Play India share: बीते शुक्रवार को जब शेयर बाजार में तूफानी तेजी थी तब कुछ पेनी शेयर लाल निशान पर बंद हो गए। ऐसा ही एक शेयर- ओके प्ले इंडिया लिमिटेड का है। इस पेनी शेयर का ट्रेडिंग रेंज 8.59 रुपये से 7.31 रुपये के बीच था। यह शेयर एक फीसदी से ज्यादा टूटकर 8.13 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का हाई 19 रुपये और लो 6.07 रुपये है। इस बीच, शेयर के प्राइस मूवमेंट को लेकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को कंपनी ने स्पष्टीकरण जारी किया है।

क्या कहा कंपनी ने?

प्राइस मूवमेंट पर पूछे गए सवाल को लेकर ओके प्ले इंडिया लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने अपने पत्र में बताया है कि शेयर के दाम में आए उतार-चढ़ाव के पीछे कोई भी ऐसी अंदरूनी या गोपनीय जानकारी नहीं है, जिसे सार्वजनिक करने की जरूरत हो। कंपनी के अनुसार, शेयर मूल्य में बदलाव को लेकर एक्सचेंज की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण के जवाब में यह स्पष्ट किया गया है कि सभी आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर नियमानुसार साझा की जाती रही हैं। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह सेबी की लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (LODR) रेगुलेशन, 2015 के नियम 30 के तहत आने वाले सभी खुलासों का नियमित रूप से पालन कर रही है।

किसी तरह की जानकारी गोपनीय नहीं

वर्तमान में कंपनी के पास ऐसी कोई लंबित सूचना, घोषणा या निर्णय नहीं है, जिसका असर उसके शेयर के भाव पर पड़ सकता हो और जिसे स्टॉक एक्सचेंज को बताना जरूरी हो। कंपनी के मुताबिक शेयर के दाम में जो भी मूवमेंट देखने को मिली है, वह पूरी तरह बाजार आधारित है। यह बदलाव बाजार की परिस्थितियों, निवेशकों की धारणा और मांग-आपूर्ति जैसे सामान्य कारणों से हुआ है। कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि उसने किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को नहीं गोपनीय नहीं रखा है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;