ऑयल सप्लाई युद्ध पूर्व स्तर के करीब पर कीमत अब भी $100 के पार, कहां डबल हुए डीजल के दाम?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल का निर्यात युद्ध-पूर्व के 98% पर पहुंच गया है
  • हालांकि, युद्ध के पहले के स्तर के मुकाबले डीजल-पेट्रोल की सप्लाई सिर्फ 58% है
  • युद्ध के बाद से लेबनान और नाइजीरिया में डीजल की कीमत में 104 प्रतिशत का इजाफा हुआ है
  • भारत में फ्यूल के दाम आज भी स्थिर हैं

crude oil petrol diesel
मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल का निर्यात बढ़कर 17.5 मिलियन बैरल रोज हो गया है। यह युद्ध से पहले के स्तर का 98% है।

कच्चे तेल की मिडिल ईस्ट से सप्लाई युद्ध से पहले के स्तर के करीब पहुंच रही है। सऊदी अरब ने होर्मुज स्ट्रेट को बाईपास करने वाली पाइपलाइन से तेल भेजना फिर शुरू कर दिया है। हालांकि, ब्रेंट क्रूड अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट 103 डॉलर के आसपास है। दूसरी ओर अमेरिकी बेंचमार्क WTI पिछले सत्र में 3.5% गिरने के बाद 89 डॉलर प्रति बैरल की ओर फिसल गया है।

इस बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 30 सितंबर के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आज भी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर है।

इन देशों में डीजल के दाम हुए डबल

क्रूड के 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने रहने से दुनिया के कई देश पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जूझ रहे हैं। ईरान युद्ध के बाद से अबतक लेबनान और नाइजीरिया में डीजल की कीमत में 104 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ग्लोबलपेट्रोलप्राइसेज डॉट कॉम पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक इंडोनेशिया, पनामा, बोलीविया और ग्वाटेमाला में डीजल के दाम करीब 81 से 87 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।

पेट्रोल की बात करें तो मलेशिया में यह 72, नाइजीरिया में 65.9, फिलीपींस में 63.5, म्यांमार में 58.9 और पाकिस्तान में 51.9 प्रतिशत उछल चुका है। हालांकि, इस तेजी के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कररीब 8 प्रतिशत तक की वृद्धि है।

सप्लाई युद्ध से पहले के स्तर का 98% पर

जेपी मॉर्गन की नताशा कानेवा की टीम के मुताबिक, मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल का निर्यात बढ़कर 17.5 मिलियन बैरल रोज हो गया है। यह युद्ध से पहले के स्तर का 98% है। मामले से वाकिफ लोगों के मुताबिक, सऊदी अरब ने ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन से सप्लाई कम से कम 3.5 मिलियन बैरल रोजाना कर दी है। यह इसकी क्षमता का करीब आधा है, लेकिन दुनिया में डीजल और पेट्रोल जैसे उत्पादों की सप्लाई युद्ध से पहले के स्तर की सिर्फ 58% है।

अमेरिका 4 करोड़ बैरल तक जारी कर सकता है तेल

अमेरिका अपने इमरजेंसी ऑयल रिजर्व से और तेल निकालेगा। इससे सप्लाई में राहत मिल सकती है, क्योंकि मध्यावधि चुनावों से दो महीने से कम समय पहले सरकार ईंधन की बढ़ती कीमतों से जूझ रही है। ऐसे में 4 करोड़ बैरल तक तेल जारी किया जा सकता है। युद्ध शुरू होने के बाद ग्लोबल रिजर्व से निकासी में अमेरिका के 17.2 करोड़ बैरल के योगदान का यह आखिरी हिस्सा होगा।

कच्चा तेल अभी भी तीसरे महीने बढ़त की राह पर

कच्चा तेल अभी भी तीसरे महीने बढ़त की राह पर है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान तनाव, सऊदी के बाईपास रूट में पहले हुई रुकावटें और वाशिंगटन द्वारा डीजल निर्यात पर संभावित रोक है। मिडिल ईस्ट में सात महीने से ज्यादा संघर्ष के बीच ब्रेंट इस साल करीब 70% चढ़ चुका है।

दूसरी ओर, ओपेक के प्रमुख सदस्य इस वीकेंड होने वाली बैठक में अगले महीने के लिए कच्चे तेल उत्पादन कोटा स्थिर रखने की योजना पर टिके रह सकते हैं। दो प्रतिनिधियों के मुताबिक, सऊदी अरब और रूस के नेतृत्व वाला समूह नवंबर में लक्ष्य अपरिवर्तित रखने की मौजूदा रूपरेखा को मंजूरी दे सकता है।

इनपुट: ब्लूमबर्ग

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़तेल की सप्लाई युद्ध के पहले वाले स्तर के करीब पहुंची पर कीमत अब भी $100 के पार