तेल के गिरे भाव: जानें LPG, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के ताजा रेट
मुख्य बातें
- Petrol, Diesel, LPG, CNG Rtaes: कच्चे तेल के दाम तीन दिन तक लगातार उछलने के बाद अब गिरे हैं
- इस बीच पेट्रोल-डीजल के रेट भी जारी हो गए हैं
- आज देश में सबसे सस्ता तेल पोर्टब्लेयर में है
- यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत ₹ 84.56 है

Petrol, Diesel, LPG, CNG Rtaes: गिरावट के बावजूद इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आज भी 95 डॉलर प्रति बैरल के पार है। इसबीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCl, IOCL और भारत पेट्रोलियम ने भी पेट्रोल-डीजल के 3 सितंबर के रेट जारी कर दी हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का दाम सुबह 90.78 डॉलर पर कारोबार कर रहा था और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 95.20 डॉलर पर था।
पेट्रोल-डीजल के 3 सितंबर के रेट
आज देश में सबसे सस्ता तेल पोर्टब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत ₹ 84.56 है। दिल्ली में एथेनॉल फ्री पेट्रोल 167.35 रुपये लीटर है। वहीं, E5 पेट्रोल का दाम 109.24 रुपये और E20 पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है।
लखनऊ, पटना और भोपाल में पेट्रोल के रेट
पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है।
LPG के क्या हैं रेट
आज एलपीजी के दाम में भी कोई बदलाव नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 और कमर्शियल 2747.50 रुपये का है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2882 रुपये का है। जबकि, देश के इकोनॉमिक कैपिटल मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2701 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2916.5 और घरेलू 957.50 रुपये है।
सीएनजी के 3 सितंबर के रेट
29 अगस्त को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) द्वारा सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा करने के बाद से अबतक कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज 3 सितंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो है। जबकि, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी 98.31 रुपये प्रति किलो है। नोएडा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी की कीमत 95.59 रुपये प्रति किलो है।
मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में यह 95.47 रुपये, जबकि हापुड़ में 96.59 रुपये प्रति किलो है। हरियाणा में गुरुग्राम में सीएनजी 92.01 रुपये, रेवाड़ी में 91.59 रुपये, करनाल में 91.32 रुपये और कैथल में 92.32 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी का भाव 96.33 रुपये प्रति किलो है। वहीं महोबा, बांदा और चित्रकूट में कीमत 93.31 रुपये प्रति किलो है। आंकड़े बताते हैं कि सीएनजी की कीमत में शहर के हिसाब से करीब 11 रुपये प्रति किलो तक का अंतर है।


