तेल के रेट में नरमी: क्या आज पेट्रोल-डीजल, LPG-CNG के दाम भी बदले हैं?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol, Diesel, LPG, CNG Rtaes: कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट है
  • जबकि, दिल्ली में एथेनॉल फ्री पेट्रोल 167 रुपये लीटर के ऊपर है और E20 पेट्रोल भी 102.12 रुपये पर स्थिर है
  • LPG और CNG के दाम में भी बदलाव की कहीं कोई खबर नहीं है

petrol diesel
पेट्रोल-डीजल के 24 अगस्त के रेट।

आज कच्चे तेल के रेट थोड़े नरम जरूर हुए हैं, लेकिन ब्रेंट क्रूड अभी भी 93 डॉलर के पार है। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 24 अगस्त के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। वहीं, एलपीजी और सीएनजी के दाम भी आज आपको जान लेना जरूरी है। ब्लूमबर्ग के अनुसार वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का दाम सुबह 6 बजे के करीब 1.15 डॉलर प्रति बैरल कम होगर 86 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा था और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सोमवार को 93.21 डॉलर पर था। इसमें 1.18 डॉल की गिरावट थी।

24 अगस्त के पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली में 1 लीटर बिना एथेनॉल यानी E0 पेट्रोल की कीमत 167.35 रुपये लीटर है। जिस पेट्रोल में केवल 5 प्रतिशत ही एथेनॉल मिला है यानी E5 पेट्रोल का दाम 109.24 रुपये और E20 यानी 20 प्रतिशत मिलावट वाला पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर है।

अगर दिल्ली में आज घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम की बात करें तो उसके कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी घरेलू 942 और कमर्शियल 2738 रुपये में मिल रहा है है। जबकि, सीएनजी भी 83.09 रुपये किलो है।

अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है।

जबकि, इंदौर में पेट्रोल भोपाल से 4 पैसा कम 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर है तो चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.77 रुपये और डीजल के 99.55 रुपये लीटर हैं।

अन्य शहरों में LPG के क्या हैं रेट

कोलकाता में यही 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2872.50 रुपये का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2691.50 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2906 और घरेलू 957.50 रुपये है। बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.5 और तिरुवनंतपुरम में कमर्शियल 2,744 रुपये बिक रहे हैं।

भोपाल में घरेलू सिलेंडर 970 रुपये और कमर्शियल 2,746 रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर के दाम 979.5 और कमर्शियल के 2,860.5 रुपये हैं। वहीं, पटना में घरेलू 1,040 और कमर्शियल 3,032.5 रुपये का है।

सीएनजी के आज के रेट

आईजीएल के रेट के मुताबिक दिल्ली में CNG की कीमत सबसे कम 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम है। कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। हापुड़ में सीएनजी 92.70 रुपये, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी की कीमत 91.58 रुपये तथा महोबा, बांदा व चित्रकूट में 89.42 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं हरियाणा में कैथल 88.43 रुपये, गुरुग्राम 88.12, रेवाड़ी 87.70 तथा करनाल 87.43 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़तेल के रेट में नरमी: क्या आज पेट्रोल-डीजल, LPG-CNG के दाम भी बदले हैं?