डिमांड में नायका के शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने तय किया टारगेट प्राइस

Dec 23, 2025 09:14 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर पर कवरेज शुरू किया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि जहां सामान्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉजिस्टिक्स और डिस्काउंटिंग पर प्रतिस्पर्धा करते हैं।

डिमांड में नायका के शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने तय किया टारगेट प्राइस

Nykaa share price: बाजार में सुस्ती के बीच मंगलवार को नायका की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर डिमांड में नजर आए। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यह शेयर 1.14% बढ़कर 256.65 रुपये पर पहुंच गए। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 273.20 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 154.90 रुपये है। आपको बता दें कि नायका के शेयरों में पिछले एक साल में 60 परसेंट से ज्यादा की तेजी आई है जबकि पिछले छह महीनों में यह 25 परसेंट से ज्यादा बढ़ा है।

ब्रोकरेज ने कवरेज शुरू किया

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर पर कवरेज शुरू किया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि जहां सामान्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉजिस्टिक्स और डिस्काउंटिंग पर प्रतिस्पर्धा करते हैं। वहीं नायका कंटेंट, प्रभाव और ब्रांड विश्वास के जरिए खुद को अलग पहचान दिलाता है। इसका इन्वेंट्री-लेड मॉडल, सीधे ब्रांड संबंध और ओमनी-चैनल उपस्थिति इसे नकली उत्पादों और कमोडिटाइजेशन से प्रभावित बाजार में अलग बनाती है।

बता दें कि नायका के पास भारत के ऑनलाइन ब्यूटी और पर्सनल केयर (BPC) मार्केट का लगभग 27% हिस्सा है। भारत का BPC बाज़ार एक स्ट्रक्चरल इन्फ्लेक्शन पॉइंट पर है, जिसमें ऑनलाइन पैठ FY25 में लगभग 22% से बढ़कर FY30 तक 35% होने की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का अनुमान है कि नायका का BPC ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) FY25 से FY30 तक 26% के CAGR और FY37 तक 22% बढ़ेगा। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 280 रुपये बताया है। वहीं,न्यूट्रल रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है, जिसमें बैलेंस्ड रिस्क-रिवॉर्ड और कम समय में सीमित बढ़त का जिक्र किया गया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

नायका ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 243% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले साल इसी अवधि के ₹10.04 करोड़ की तुलना में ₹34.43 करोड़ रहा। नायका के मुख्य ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में भी फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 25% की बढ़ोतरी हुई, जो पिछले साल इसी अवधि के ₹1,874.74 करोड़ की तुलना में ₹2,345.98 करोड़ रहा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Nykaa share MOFSL sees limited upside after sharp rally target price is here
;;;