Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Nykaa Share may go up to 298 rupees after q2 posted 243 percent net profit
243% बढ़ गया दिग्गज कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की लूट, एक्सपर्ट बोले - ₹298 जाएगा भाव, खरीदो

243% बढ़ गया दिग्गज कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की लूट, एक्सपर्ट बोले - ₹298 जाएगा भाव, खरीदो

संक्षेप: पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में करीब 3% की गिरावट आई है। फिलहाल, शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर ₹268 के करीब ट्रेड कर रहा है। इस साल अब तक यह शेयर 57% चढ़ा है।

Mon, 10 Nov 2025 12:47 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nykaa Share: ब्यूटी और फैशन ई-टेलर नायका (Nykaa) की पेरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड (FSN E-Commerce Ventures) के शेयर आज सोमवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में आज 7 पर्सेंट तक की तेजी देखी गई और यह 262 रुपये पर आ गया था। शेयरों में यह तेजी शानदार सितंबर तिमाही के नतीजे के बाद देखी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है डिटेल

नायका ने बीते शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जुलाई-सितंबर तिमाही के अपने परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने दूसरी तिमाही के अपने समेकित नेट प्रॉफिट में 243% की वृद्धि दर्ज की, जो ₹34.43 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह ₹10.04 करोड़ था। नायका का रेवेन्यू भी वित्तीय वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 25% बढ़कर ₹2,345.98 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह ₹1,874.74 करोड़ था, जैसा कि कंपनी के समेकित वित्तीय विवरणों में बताया गया है। शुद्ध लाभ में क्रमिक आधार पर 48% की वृद्धि हुई, जो वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के ₹23 करोड़ से बढ़कर ₹2,155 करोड़ हो गया।

शेयर पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टैनली ने नायका के शेयर पर अपना 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखा है और ₹271 का टारगेट प्राइस तय किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी को अपने दोनों प्रमुख व्यवसायों (ब्यूटी और फैशन) में विकास की गति बनाए रखने का भरोसा है। मॉर्गन स्टैनली ने यह भी अनुमान लगाया कि तीसरी तिमाही (Q3) में नायका का ब्यूटी सेगमेंट प्रदर्शन मजबूत रहेगा, जिसे नायकालैंड इवेंट और सेल सीजन का समर्थन मिलेगा। इसी तरह, सीएलएसए (CLSA) ने भी नायका पर अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग को बरकरार रखा है और ₹298 का टारगेट प्राइस तय किया है। CLSA ने वित्त वर्ष 2026 से 2028 के लिए नायका के EPS (अर्निंग पर शेयर) अनुमान में 2% से 3% की बढ़ोतरी की है। वर्तमान में, नायका पर 25 विश्लेषकों का कवरेज है, जिनमें से 12 ने 'बाय' की, चार ने 'होल्ड' की और 9 ने 'बेचने' की रेटिंग दी है।

कंपनी के शेयर

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में करीब 3% की गिरावट आई है। फिलहाल, शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर ₹268 के करीब ट्रेड कर रहा है। इस साल अब तक यह शेयर 57% चढ़ा है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।