207% बढ़ा नायका का मुनाफा, शेयर पर ब्रोकरेज पहले से फिदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • नायका ने तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 207% बढ़कर 101 करोड़ रुपये पर पहुंच गया
  • सितंबर तिमाही में छह नए शहरों में 14 और स्टोर खुलने के बाद नायका का ब्यूटी रिटेल नेटवर्क 111 शहरों में फैलकर 338 स्टोर तक पहुंच गया है

Nykaa
नायका ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

Nykaa Q2 Result: फैशन रिटेलर नायका (FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड) ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 207% बढ़कर 101.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले साल की इसी अवधि में 32.98 करोड़ रुपये था। यह तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब कंपनी के शेयर की क्लोजिंग अपने 52 हफ्ते के बेस्ट परफॉर्मेंस के करीब हुई है।

बता दें कि बीते 2 नवंबर को शेयर बीएसई पर 356.50 रुपये तक गया था। वहीं, 4 नवंबर को क्लोजिंग 355.10 रुपये पर हुई। शेयर पर ब्रोकरेज आनंद राठी पहले से ही फिदा है। ब्रोकरेज ने बीते दिनों शेयर के लिए 400 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया था।

नायका का रेवेन्यू

नायका का दूसरी तिमाही में नेट रेवेन्यू सालाना आधार पर 28% बढ़कर 3006 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 2345 करोड़ रुपये था। दूसरी तिमाही में ग्रॉस प्रॉफिट सालाना आधार पर 31% बढ़कर 1,382 करोड़ रुपये रहा। एबिटा की बात करें तो सालाना आधार पर 65% बढ़कर 263 करोड़ रुपये हो गया। एबिटा मार्जिन वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 8.7% हो गया। टैक्स से पहले का प्रॉफिट 149 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 168% की वृद्धि है।

सिंपली नाम का अधिग्रहण

इसके अलावा, नायका ने 'सिंपली नाम' (Simply Nam) में 82% की बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। यह डील 33 करोड़ रुपये तक की कीमत में होगा। 'सिंपली नाम' भारत का एक प्रमुख सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ब्रांड है। रेगुलेटरी मंजूरियों और अन्य शर्तों के पूरा होने के बाद इस डील के वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही (Q3) में पूरा होने की उम्मीद है। इस अधिग्रहण से नायका का पोर्टफोलियो मजबूत होगा।

आपको बता दें कि सितंबर तिमाही में छह नए शहरों में 14 और स्टोर खुलने के बाद नायका का ब्यूटी रिटेल नेटवर्क 111 शहरों में फैलकर 338 स्टोर तक पहुंच गया है। इसका कुल रिटेल स्पेस सालाना आधार पर 26% बढ़कर 3.4 लाख वर्ग फुट से अधिक हो गया है।

आनंद राठी का क्या है अनुमान?

बीते दिनों ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने नायका के शेयर पर कवरेज शुरू करते हुए इसे लंबी अवधि के लिए खरीदने (Buy) की सलाह दी थी। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 400 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया था। आनंद राठी के मुताबिक, कंपनी के शेयर में मौजूदा स्तर से अच्छी तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2029 के अनुमानित EBITDA के 50 गुना वैल्यूएशन के आधार पर यह टारगेट दिया है।

उसका मानना है कि नायका को रिटेल सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले प्रीमियम वैल्यूएशन मिलना चाहिए, क्योंकि कंपनी के पास लंबी अवधि में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं हैं। साथ ही, ब्यूटी और पर्सनल केयर (BPC) कारोबार में मजबूत बाजार पकड़ और मार्जिन बढ़ाने की क्षमता भी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़207% बढ़ा नायका का मुनाफा, शेयर पर ब्रोकरेज पहले से फिदा