
243% बढ़ा इस कंपनी का नेट प्रॉफिट, अब सोमवार को दिखेगी शेयरों में हलचल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़ा कारोबार
FSN E-Commerce की तरफ से दी जानकारी के अनुसार जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी को 34.43 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.04 करोड़ रुपये हुआ था।
Nykaa Share Price: नायका की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce ने आज 7 नवंबर, दिन शुक्रवार को तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से जुलाई से सितंबर 2025 के रिजल्ट का ऐलान किया गया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि नेट प्रॉफिट में 243 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बता दें, FSN E-Commerce की तरफ से दी जानकारी के अनुसार जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी को 34.43 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.04 करोड़ रुपये हुआ था।

बढ़ गया है नायका का रेवन्यू
नायका के रेवन्यू में भी दूसरी तिमाही में इजाफा देखने को मिली है। कंपनी ने बताया है कि जुलाई से सितंबर के दौरान कुल रेवन्यू 2345.98 करोड़ रुपये रहा है। जोकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1874.74 करोड़ रुपये रहा था। एक्सचेंज को कंपनी ने बताया है कि उनके जीएमवी में 30 प्रतिशत का सालाना इजाफा हुआ है। इस बार सितंबर तिमाही में यह जीएमवी 4774 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी के ब्यूटी सेगमेंट में तेज ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तिमाही के दौरान फैशन सेगमेंट में रिकवरी देखने को मिली है। जिसकी वजह से इतने अच्छे परिणाम आए हैं। बता दें, EBITDA सालाना आधार पर 53 प्रतिशत का इजाफा है।
1 साल में दिया है ठीक-ठाक रिटर्न
आज शुक्रवार को नायका की पैरेंट कंपनी का शेयर 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 246 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है। 2025 में अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 49 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 28 प्रतिशत बढ़ा है।
नायका ने 2022 में निवेशकों को बोनस शेयर बांटा था। तब कंपनी ने 5:1 के हिसाब से बोनस शेयर बांटा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





