Nykaa के शेयरों में तूफानी तेजी, एक्सपर्ट बोले- खरीदो शेयर, 400 रुपये के पार जाएगा दाम

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों में सोमवार को तूफानी तेजी आई है
  • कंपनी ने अपने प्री-क्वॉर्टर बिजनेस अपडेट अनाउंस किए हैं, इसी के बाद शेयरों में यह उछाल आया है
  • कंपनी अपने शेयरधारकों को 5 बोनस शेयर बांट चुकी है

Nykaa
नायका अपने शेयरधारकों को 5 बोनस शेयर दे चुकी है।

नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 344.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल 351 रुपये के काफी करीब पहुंच गए हैं। नायका ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए अपने प्री-क्वॉर्टर बिजनेस अपडेट अनाउंस किए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स ने नायका के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और 400 रुपये के ऊपर का टारगेट दिया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 5 बोनस शेयर दे चुकी है।

GMV करीब 30% बढ़ने की उम्मीद
नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने प्री-क्वॉर्टर बिजनेस अपडेट में रेवेन्यू में ग्रोथ मोमेंटम बने रहने का संकेत दिया है। साथ ही, कंसॉलिडेटेड ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) के करीब 30 पर्सेंट बढ़ने की उम्मीद है। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के वॉल्यूम में सोमवार को 25 गुना से ज्यादा उछाल आया है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, दोनों वर्टिकल्स में नायका का बिजनेस मजबूत हुआ है।

जेएम फाइनेंशियल ने दिया है 405 रुपये का प्राइस टारगेट
नायका (Nykaa) के बिजनेस अपडेट के बाद ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने कंपनी पर पॉजिटिव आउटलुक बनाए रखा है। जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि ब्यूटी एंड पर्सनल केयर और फैशन में शानदार ट्रेंड्स देखने को मिलेंगे। ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने नायका के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 405 रुपये कर दिया है। जेएम फाइनेंशियल ने पहले कंपनी के शेयरों के लिए 395 रुपये का टारगेट दिया था। रिवाइज्ड टारगेट संकेत करता है कि कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से 15 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिल सकता है। नायका के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 218.75 रुपये है।

5 बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी अपने निवेशकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे चुकी है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटे हैं। कंपनी ने नवंबर 2022 में बोनस शेयर दिए हैं। पिछले एक साल में नायका के शेयरों में 35 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, छह महीने में कंपनी के शेयर 37 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयर करीब 30 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Nykaa के शेयरों में तूफानी तेजी, एक्सपर्ट बोले- खरीदो शेयर, ₹400 के जाएगा पार