Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Nvidia Corporation board director Persis Drell resign after stock jumps 22000 percent in 10 year
10 साल में 22000% की तेजी, कंपनी के बोर्ड के सदस्य ने दिया इस्तीफा, फोकस में धाकड़ कंपनी के शेयर

10 साल में 22000% की तेजी, कंपनी के बोर्ड के सदस्य ने दिया इस्तीफा, फोकस में धाकड़ कंपनी के शेयर

संक्षेप:

दुनिया की धाकड़ कंपनियों में से एक Nvidia Corporation ने स्टॉक एक्सचेंज की दी जानकारी में बताया है कि उनके एक डायरेक्टर Persis Drell बोर्ड से हटने का फैसला किया है। पिछले एक दशक में Persis Drell की कंपनी में होल्डिंग ने 22000 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Jan 24, 2026 01:19 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

दुनिया की धाकड़ कंपनियों में से एक Nvidia Corporation ने स्टॉक एक्सचेंज की दी जानकारी में बताया है कि उनके एक डायरेक्टर Persis Drell बोर्ड से हटने का फैसला किया है। पिछले एक दशक में Persis Drell की कंपनी में होल्डिंग ने 22000 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, Nvidia Corporation ने 23 जनवरी को यूनाइटेड स्टेट्स सिक्यरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन को यह जानकारी दी है। बोर्ड के डायरेक्टर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार Persis Drell के पोर्टफोलियो में बीते 10 साल में 22000 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उनके पास 143000 शेयर हैं। जिसकी कुल वैल्यू 26 मिलियन डॉलर है। बता दें, चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia Corporation की वैल्यू 4 ट्रिलियन डॉलर की है।

ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी को मिला 2080 करोड़ रुपये का काम, 3 महीने में 139% चढ़ा शेयर

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ड्रेल ने अभी तक इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है। एक्सचेंज की दी जानकारी के अनुसार उनकी कंपनी में किसी भी पॉलिसी, ऑपरेशंस और प्रैक्टिस को लेकर कोई असहमति नहीं थी। हालांकि, इस मसले पर कंपनी के प्रवक्ता की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

2015 में कंपनी से जुड़ी थी Persis Drell

Persis Drell ने इस चिप बनाने वाली धाकड़ कंपनी से 2015 में जुड़ी थी। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार Persis Drell के पास कुल 143000 कंपनी के शेयर हैं। पिछले साल उनकी सैलरी 344000 डॉलर थी। जिसमें 259000 डॉलर के स्टॉक शामिल हैं। बता दें, बीते साल ड्रेल ने कंपनी के 40,000 शेयर बेच दिए थे।

2015 से अबतक Nvidia के शेयरों की कीमतों में 22000 प्रतिशत की तेजी आई है।

ये भी पढ़ें:2 कंपनियों के आ रहे हैं IPO, सेबी की मिली मंजूरी, लिस्ट में फार्मा कंपनी भी

कौन हैं Persis Drell

69 वर्षीय Persis Drell कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में फीजिक्स के प्रोफेसर हैं। रिपोर्ट के अनुसार ड्रेल इस यूनिवर्सिटी में 2002 से हैं। 2014 से 2017 के दौरान उनके पास यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग स्कूल के डील की भी जिम्मेदारी थी।

(यह निवेश की सलाह

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,