Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Nuvama Wealth Management announced record date for stock split
Stock Split: पहली बार होगा शेयरों का बंटवारा, रिकॉर्ड डेट इसी साल, होंगे 5 टुकड़े

Stock Split: पहली बार होगा शेयरों का बंटवारा, रिकॉर्ड डेट इसी साल, होंगे 5 टुकड़े

संक्षेप:

Stock Split News: वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट (Nuvama Wealth Management) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान आज मंगलवार को कर दिया है।

Dec 09, 2025 06:17 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Split News: वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट (Nuvama Wealth Management) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान आज मंगलवार को कर दिया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का बंटवारा पहली बार हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब है रिकॉर्ड डेट?

नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट की तरफ से शेयर बाजारों को बताया गया है कि 26 दिसंबर, दिन शुक्रवार की तारीख स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट है।

ये भी पढ़ें:नई नवेली लिस्टेड कंपनी का शेयर 5% तक, Q2 रिजल्ट का दिखा असर

139 रुपये का डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

इस कंपनी ने निवेशकों को इस साल अबतक दो बार डिविडेंड दिया है। आखिरी बार कंपनी 11 नवंबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 70 रुपये का डिविडेंड दिया है। वहीं, 2025 में पहली बार नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट जून में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 69 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

ये भी पढ़ें:इंडिगो समस्या के बीच इस स्टॉक की हो रही खूब खरीदारी, 15% चढ़ा भाव

शेयर बाजारों में कैसा है प्रदर्शन?

मंगलवार को मार्केट के बंद होने के समय पर नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट के शेयर बीएसई में 0.56 प्रतिशत की गिरावट के बाद 7076.80 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 3 महीने में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1.91 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 8510 रुपये और 52 वीक लो लेवल 4567.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 25 हजार करोड़ रुपये का है।

दो साल में नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट के शेयरों की कीमतों में 123 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।