Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ntpc take full control of ptc india as other promoters step back and top boss role gets split detail here
NTPC को मिला शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी का कंट्रोल, मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव

NTPC को मिला शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी का कंट्रोल, मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव

संक्षेप:

PTC इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने ऊर्जा मंत्रालय के एक अहम ऑफिस मेमोरेंडम पर संज्ञान लिया, जिसमें कंपनी के प्रमोटर ढांचे और प्रबंधन व्यवस्था में बड़े बदलाव का प्रावधान किया गया है। इस फैसले के तहत अब एनटीपीसी, PTC इंडिया का एकमात्र प्रमोटर होगा।

Jan 23, 2026 10:40 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शेयर बाजार में लिस्टेड पावर सेक्टर की कंपनी- PTC इंडिया लिमिटेड का कंट्रोल अब एनटीपीसी के पास है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी अब पीटीसी की एकमात्र प्रवर्तक होगी जबकि अन्य तीन प्रवर्तकों - पीएफसी, पावरग्रिड और एनएचपीसी को कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के अनुसार अपने नामित निदेशकों को बोर्ड से हटाना होगा और अपने प्रवर्तक अधिकार छोड़ने होंगे। पीटीसी में वर्तमान सीएमडी की भूमिका में विभाजन का भी प्रावधान है। एनटीपीसी के सीएमडी गैर-कार्यकारी अध्यक्ष का पद ग्रहण करेंगे, जबकि पीटीसी के वर्तमान सीएमडी को प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में पुनः नामित किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी ने मेमोरेंडम पर संज्ञान लिया

PTC इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने शुक्रवार, 23 जनवरी को ऊर्जा मंत्रालय के एक अहम ऑफिस मेमोरेंडम पर संज्ञान लिया, जिसमें कंपनी के प्रमोटर ढांचे और प्रबंधन व्यवस्था में बड़े बदलाव का प्रावधान किया गया है। अब पीएफसी, पावरग्रिड और एनएचपीसी से अपेक्षा की गई है कि वे औपचारिक रूप से PTC इंडिया को अपने नॉमिनी डायरेक्टर्स की वापसी और प्रमोटर अधिकार छोड़ने की सूचना दें। इसके अलावा, NTPC को प्रबंधन नियंत्रण सौंपे जाने के बाद, ऊर्जा मंत्रालय भी कंपनी के बोर्ड से अपने नॉमिनी डायरेक्टर को वापस ले सकता है। इस पूरी प्रक्रिया के सुचारु क्रियान्वयन के लिए NTPC के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (CP&BD) को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जो नए प्रबंधन ढांचे के कार्यान्वयन का समन्वय और निगरानी करेंगे। यह बदलाव PTC इंडिया के कॉर्पोरेट गवर्नेंस और संचालन में एक नया अध्याय माना जा रहा है।

पीटीसी के शेयर का हाल

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पीटीसी इंडिया के शेयर मामूली बढ़त के साथ 157.55 रुपये पर बंद हुए। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 206.90 रुपये और 52 हफ्ते का लो 128.90 रुपये है। एनटीपीसी शेयर की बात करें तो 1.66% टूटकर 336.80 रुपये पर बंद हुआ। मार्च 2025 में शेयर 371.10 रुपये पर था तो फरवरी 2025 में यह 292.70 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का क्रमश: हाई और लो है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।