बाजार में भूचाल फिर भी 2 दिन में 21% चढ़ गया यह एनर्जी शेयर, 100 रुपये के पार शेयर का दाम

Mar 13, 2026 03:15 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर दो दिन में 21% चढ़ गए हैं। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर 11 मार्च 2026 को 86.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 मार्च 2026 को 104.75 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

बाजार में भूचाल फिर भी 2 दिन में 21% चढ़ गया यह एनर्जी शेयर, 100 रुपये के पार शेयर का दाम

ईरान वार के चलते घरेलू शेयर मार्केट पिछले कुछ दिन से दबाव में है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को इंट्राडे के दौरान 1400 अंक से ज्यादा टूट गया है। गिरावट की इस आंधी में भी रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस से जुड़ी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 104.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, महारत्न कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड के पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक इकाई है।

2 दिन में 21% उछल गए रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयर
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy) के शेयर दो दिन में 21 पर्सेंट चढ़ गए हैं। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर 11 मार्च 2026 को 86.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 मार्च 2026 को 104.75 रुपये पर जा पहुंचे हैं। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 117.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 84.08 रुपये है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 89.01 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 10.99 पर्सेंट है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का मार्केट कैप शुक्रवार 13 मार्च 2026 को 82000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

कंपनी ने दिया खावड़ा-I सोलर पीवी प्रोजेक्ट से जुड़ा अपडेट
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy) ने पिछले दिनों एक रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया है कि गुजरात में स्थित 1200 मेगावॉट खावड़ा-I सोलर पीवी प्रोजेक्ट के 270 मेगावॉट के तीसरे पार्ट कैपेसिटी को कमर्शियल ऑपरेशन के तहत डिक्लेयर कर दिया है। इस प्रोजेक्ट को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाई एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने डिवेलप किया है।

IPO में 108 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy) के आईपीओ में शेयर का दाम 108 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 19 नवंबर 2024 को खुला था और यह 22 नवंबर तक ओपन रहा। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर 27 नवंबर 2024 को BSE में 111.60 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर उछाल के साथ 122.10 रुपये पर पहुंच गए। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ टोटल 2.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 3.59 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,