2000 रुपये के ऊपर NSE के शेयर, IPO तक रुकें या अभी लगाएं दांव?

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • NSE के अनलिस्टेड शेयर फिलहाल 2015 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं
  • एक्सचेंज ने जब अपने IPO के लिए ड्रॉफ्ट पेपर्स फाइल किए थे, तब शेयर 2010 रुपये पर थे

NSE IPO
NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ का इंतजार सितंबर के आखिर में खत्म हो सकता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। NSE का आईपीओ सितंबर आखिर में प्राइमरी मार्केट में आ सकता है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में दांव लगाने का इंतजार कर रहे निवेशक फिलहाल संशय में है, उनके मन में सवाल है कि वह एक्सचेंज के अनलिस्टेड शेयर खरीद लें या फिर इसके पब्लिक इश्यू का इंतजार करें?

2015 रुपये के करीब ट्रेड कर रहे हैं NSE के अनलिस्टेड शेयर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अनलिस्टेड शेयर फिलहाल करीब 2015 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह बात अनलिस्टेड एरिना के डेटा के हवाले से कही गई है। NSE ने जब अपना ड्राफ्ट रेड हेयरिंग प्रास्पेक्ट्स (DRHP) फाइल किया था तो इसके शेयर 2010 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। यानी, आईपीओ के लिए ड्राफ्ट फाइलिंग के बाद से एनएसई के अनलिस्टेड शेयर प्राइस में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

जून 2025 में 2590 रुपये के स्तर पर थे NSE के शेयर
पिछले एक साल से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अनलिस्टेड शेयर 1800 रुपये से 2150 रुपये के बीच कारोबार कर रहे हैं। एक्सचेंज के शेयर जून 2025 में 2590 रुपये के स्तर पर थे। एनएसई के अनलिस्टेड शेयर 28-29 जुलाई को गिरकर 1950 रुपये के करीब जा पहुंचे थे, इसके बाद रिकवरी के साथ 2015 रुपये पर पहुंच गए। NSE के मौजूदा अनलिस्टेड शेयर प्राइस पर एक्सचेंज का वैल्यूएशन करीब 4.99 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक एक्सचेंज अपने प्लान्ड पब्लिक ऑफरिंग के जरिए 5.26 लाख करोड़ रुपये का वैल्यूएशन चाह रहा है।

IPO के लिए रुकें या खरीद लें अनलिस्टेड शेयर
अनलिस्टेड एरिना के को-फाउंडर मनन दोषी का कहना है, 'NSE के पास ब्लूचिप एसेट का दर्जा है। आईपीओ का साइज करीब 25000-30000 करोड़ रुपये का हो सकता है, ऐसे में इश्यू में निवेशकों को अच्छी दिलचस्पी हो सकती है। हमारा मानना है कि आईपीओ प्राइसिंग आकर्षक होगी, अगर इसकी प्राइसिंग ऐसे लेवल्स पर होती है तो इसमें इंडियन प्राइमरी मार्केट में अब तक के सबसे मजबूत रिस्पॉन्स में से एक हासिल करने की क्षमता है।' दोषी ने कहा कि अनलिस्टेड मार्केट में प्राइसिंग मॉडरेट है और इसमें लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशक ही दांव लगा रहे हैं। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

वेल्थ विजडम इंडिया के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा पटवारी का कहना है कि मौजूदा लेवल्स पर अनलिस्टेड मार्केट में शेयरों की खरीदारी कम आकर्षक रह गई है। जो निवेशक मौजूदा लेवल्स पर एंट्री करने की सोच रहे हैं, पटवारी का कहना है कि उनके लिए आईपीओ का इंतजार ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़2000 रुपये के ऊपर NSE के शेयर, IPO तक रुकें या अभी लगाएं दांव?