Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़NSE IPO targets filing ipo documents by end of March 2026 check details
आ रहा इस साल का मोस्ट अवेटेड IPO, इतिहास रचने की है तैयारी! मार्च में पेपर जमा करेगी कंपनी

आ रहा इस साल का मोस्ट अवेटेड IPO, इतिहास रचने की है तैयारी! मार्च में पेपर जमा करेगी कंपनी

संक्षेप:

इसके लिए एक्सचेंज इन्वेस्टमेंट बैंकों और लॉ फर्म्स के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि IPO की संरचना तय की जा सके और निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सके। अगर यह इश्यू आता है, तो यह भारत के अब तक के सबसे बड़े IPOs में से एक हो सकता है।

Jan 12, 2026 05:58 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NSE IPO: भारत के सबसे बड़े शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बहुप्रतीक्षित IPO को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, NSE मार्च के अंत तक अपने पब्लिक इश्यू के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की तैयारी में है। इसके लिए एक्सचेंज इन्वेस्टमेंट बैंकों और लॉ फर्म्स के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि IPO की संरचना तय की जा सके और निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सके। अगर यह इश्यू आता है, तो यह भारत के अब तक के सबसे बड़े IPOs में से एक हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

हालांकि, NSE ने अभी यह साफ नहीं किया है कि IPO में कंपनी अपनी कितनी हिस्सेदारी बाजार में उतारेगी। अनलिस्टेड शेयरों के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक, NSE की मौजूदा वैल्यूएशन करीब $55 बिलियन (लगभग ₹5 लाख करोड़) आंकी जा रही है। फिलहाल इसके अनलिस्टेड शेयर ₹2,000 से ज्यादा के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सेबी से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलने के बाद बैंकरों और कानूनी सलाहकारों की औपचारिक नियुक्ति की जाएगी। NSE ने इस खबर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें कि NSE की लिस्टिंग में पहले ही काफी देरी हो चुकी है। दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव्स एक्सचेंज और भारत का सबसे बड़ा ब्रोस करीब 2016 से लिस्ट होने की कोशिश कर रहा है। लेकिन को-लोकेशन मामले में निष्पक्ष बाजार पहुंच से जुड़े आरोपों और नियामकीय जांच के चलते इसकी राह अटक गई। यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। पिछले साल NSE ने इस केस को सुलझाने के लिए ₹1,387 करोड़ का सेटलमेंट ऑफर दिया था, जिस पर सेबी अब भी विचार कर रहा है।

क्या है डिटेल

IPO को और जटिल बनाने वाली एक बड़ी वजह NSE का विशाल शेयरहोल्डर बेस है। फिलहाल NSE के पास करीब 1.78 लाख शेयरधारक हैं, जिससे यह भारत की सबसे बड़ी अनलिस्टेड कंपनी बन जाती है। सूत्रों के अनुसार, IPO डॉक्यूमेंट्स तैयार करने वाले वकील ऐसे सिस्टम पर काम कर रहे हैं, जिससे इतने बड़े निवेशक आधार को न्यायसंगत एग्जिट मिल सके। लंबे समय से निवेश किए बैठे बैंकों और विदेशी संस्थागत निवेशकों को प्राथमिकता मिल सकती है। NSE के प्रमुख निवेशकों में LIC, SBI, Temasek, Morgan Stanley और Canada Pension Plan जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिससे इस IPO पर पूरे बाजार की नजर टिकी हुई है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।