NSE IPO Updates: कब आएगा एनएसई का IPO? जानिए DRHP, साइज और बैंकर्स की पूरी डिटेल

Apr 09, 2026 12:13 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

NSE IPO Big Updates: लंबे समय से एनएसई के आईपीओ के आने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। एनएसई अपने IPO को दिसंबर 2026 के अंत तक लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए क्या-क्या तैयारियां हो रही हैं, जानें पूरी डिटेल…

NSE IPO Updates: कब आएगा एनएसई का IPO? जानिए DRHP, साइज और बैंकर्स की पूरी डिटेल

भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एनएसई अपने IPO को दिसंबर 2026 के अंत तक लाने का लक्ष्य रखा है। इस ऐतिहासिक आईपीओ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और यह भारतीय शेयर बाजार की अब तक की सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है। हालाांकि, एनएसई की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सटीक जानकारी के लिए कंपनी के रेगुलेटरी फाइलिंग का इंतजार करें।

DRHP जून 2026 के अंत तक आने की संभावना

CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एनएसई जून 2026 के अंत से पहले अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) सेबी (SEBI) के पास दाखिल कर सकता है। हालांकि, एक्सचेंज की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

NSE IPO में 20 मर्चेंट बैंकर होंगे शामिल

अपने आईपीओ को सफल बनाने के लिए एनएसई ने 20 मर्चेंट बैंकरों को नियुक्त किया है। यह किसी भी भारतीय पब्लिक इश्यू के लिए अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसके अलावा, रेगुलेटरी, डॉक्यूमेंटेशन और कंप्लायंस से जुड़े मामलों के लिए 8 लॉ फर्म भी चुनी गई हैं। एनएसई की आईपीओ समिति, जिसके चेयरमैन श्रीनिवास हैं, ने एक फेयर प्रोसेस के तहत इन नियुक्तियों को मंजूरी दी।

कितती हिस्सेदारी बिकेगी और कितना होगा इश्यू साइज?

पहले जारी रिपोर्ट्स के अनुसार, एनएसई अपने आईपीओ के जरिए ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत 4-5% हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है। इस रूट से मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे, कंपनी को नया फंड नहीं मिलेगा। अनुमान है कि इस इश्यू का साइज 20,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है, जो इसे देश के सबसे IPO में शुमार कर देगा।

एनएसई आईपीओ क्यों है महत्वपूर्ण?

इसकी कई वजहे हैं। NSE देश का सबसे बड़ा एक्सचेंज है और भारत में ट्रेडिंग वॉल्यूम के लिहाज से नंबर-1 है। कई सालों से रेगुलेटरी मंजूरी और कानूनी मामलों के चलते यह आईपीओ टाला जाता रहा है। यह निवेशकों के लिए सुनहरा मौका है। एक्सचेंज के शेयर खरीदने का यह पहली बार मौका होगा, जिसमें देश-विदेश के बड़े निवेशक अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

एनएसई के आईपीओ पर क्या कह रहे मार्केट एक्सपर्ट्स?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि NSE का IPO इंडियन कैपिटल मार्केट के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। 20 मर्चेंट बैंकरों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि एक्सचेंज इस इश्यू को हर पहलू से चाक-चौबंद बनाना चाहता है। हालांकि, निवेशकों को सेबी की मंजूरी और बाजार की स्थितियों पर भी नजर रखनी चाहिए।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,