NSE IPO का बड़ा अपडेट! 6% हिस्सेदारी बेचकर जुटाएगा ₹30,000 करोड़, ₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • NSE IPO को SEBI से मंजूरी मिलने के बाद लिस्टिंग की तैयारी तेज हो गई है
  • सूत्रों के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज करीब 6% हिस्सेदारी के डाइल्यूशन के जरिए ₹30,000 करोड़ तक जुटा सकता है, जिससे करीब ₹5 लाख करोड़ की वैल्यूएशन का संकेत मिलता है
  • NSE 11 सितंबर को प्राइस बैंड का ऐलान कर सकता है

NSE IPO
NSE IPO को SEBI से मंजूरी मिलने के बाद लिस्टिंग की तैयारी हुई तेज।

NSE (National Stock Exchange) के IPO को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बाजार नियामक SEBI (Securities and Exchange Board of India) से IPO की मंजूरी मिलने के बाद अब देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज की शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, NSE IPO के जरिए करीब ₹30,000 करोड़ जुटा सकता है। इसके लिए कंपनी करीब 6% हिस्सेदारी को बाजार में ला सकती है। इस हिसाब से NSE का संभावित वैल्यूएशन करीब ₹5 लाख करोड़ बैठता है। हालांकि, IPO का अंतिम साइज, प्राइस बैंड और वैल्यूएशन आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। सूत्रों के मुताबिक, NSE 11 सितंबर को IPO का प्राइस बैंड घोषित कर सकता है, जबकि 25 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग का लक्ष्य रखा गया है।

NSE IPO की खास बात यह है कि इसमें कई सरकारी कंपनियों, इंश्योरेंस कंपनियों, प्राइवेट इक्विटी निवेशकों और वित्तीय संस्थानों की हिस्सेदारी बिक सकती है। IPO के दस्तावेजों के अनुसार, SBI (State Bank of India), बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक ऑफ बड़ौदा), स्टॉकहोल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (StockHolding Corporation of India), इंडियन बैंक (Indian Bank), GIC Re, न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance), यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस (United India Assurance), नेशनल इंश्योरेंस (National Insurance) और ओरिएंटल इंश्योरेंस (Oriental Insurance) जैसी सरकारी संस्थाएं NSE में अपनी कुछ या पूरी हिस्सेदारी बेच सकती हैं। इसके अलावा मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley), CPPIB, Temasek, क्रॉउन कैपिटल (Crown Capital), OMERS, ChrysCapital, ICICI लोम्बॉर्ड और TA एसोसिएट्स जैसे निजी निवेशक भी संभावित बिक्री करने वाले शेयरधारकों में शामिल हैं।

NSE में LIC (Life Insurance Corporation) की भी बड़ी हिस्सेदारी है। LIC के पास NSE की करीब 10.7% हिस्सेदारी है। वहीं, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन (StockHolding Corporation), SBI कैपिटल और SBI के पास क्रमशः करीब 4.4%, 4.3% और 3.2% हिस्सेदारी बताई गई है। GIC के पास लगभग 1.64% और ओरिएंटल बैंक और न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) के पास करीब 1.42% हिस्सेदारी है। इस IPO की एक और खास बात यह है कि NSE के पास करीब 1.7 लाख शेयरधारक हैं, जो किसी अनलिस्टेड कंपनी के लिए बेहद बड़ी संख्या है।

NSE की लिस्टिंग का इंतजार निवेशकों को लंबे समय से है। SEBI की मंजूरी मिलने के बाद अब इसकी IPO प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। संभावित ₹30,000 करोड़ का इश्यू इसे भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े IPO में शामिल कर सकता है। NSE की लिस्टिंग से न केवल मौजूदा निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी बेचने का मौका मिलेगा, बल्कि आम निवेशकों को भी देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज में सीधे निवेश करने का अवसर मिल सकता है।

NSE IPO की चर्चा का असर कुछ संभावित सेलिंग शेयरहोल्डर्स से जुड़े शेयरों पर भी दिखाई दिया है। सितंबर में न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) के शेयरों में करीब 19% की तेजी दर्ज हुई है, जबकि स्टॉकहोल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (StockHolding Corporation of India) की प्रमोटर कंपनी IFCI के शेयरों में भी इस महीने करीब 16% की बढ़त देखी गई है। हालांकि, किसी शेयर में तेजी को केवल NSE IPO से जोड़कर निवेश का फैसला करना सही नहीं होगा। निवेशकों को NSE के IPO का प्राइस बैंड, वैल्यूएशन, कंपनी की वित्तीय स्थिति और इश्यू से जुड़े जोखिमों को ध्यान से समझने के बाद ही निवेश पर विचार करना चाहिए।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़NSE IPO का बड़ा अपडेट! 6% हिस्सेदारी बेचकर जुटाएगा ₹30,000 करोड़