Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़NSE declares holiday on January 15 when Mumbai will hold BMC elections
15 जनवरी को NSE बंद रहेगा या नहीं? निवेशकों के लिए जानना जरूरी

15 जनवरी को NSE बंद रहेगा या नहीं? निवेशकों के लिए जानना जरूरी

संक्षेप:

महाराष्ट्र सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों के कारण गुरुवार, 15 जनवरी को राज्य में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। यह छुट्टी बृहन्मुंबई नगर निगम के तहत मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिलों सहित 29 नगर निगमों पर लागू होगी।

Jan 09, 2026 07:33 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों के कारण गुरुवार, 15 जनवरी को राज्य में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के मुताबिक कुछ सेगमेंट में ट्रेडिंग 15 जनवरी को बंद रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है NSE के सर्कुलर में?

हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इस दिन सामान्य ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा। NSE के सर्कुलर में बताया गया है कि 15 जनवरी को सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा। सेटलमेंट हॉलिडे होने का मतलब यह है कि इस दिन T+0 सेटलमेंट नहीं होगा। हालांकि एक्सचेंज के तय समय के अनुसार ट्रेडिंग गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहेंगी, लेकिन उस दिन के T+0 सेटलमेंट से जुड़ी क्लियरिंग और सेटलमेंट प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी। सेटलमेंट हॉलिडे का असर T+1 सेटलमेंट पर भी पड़ा है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, 14 जनवरी को किए गए ट्रेड्स का सेटलमेंट अब 16 जनवरी को होगा। वहीं, 15 जनवरी को किए गए ट्रेड्स का सेटलमेंट भी 16 जनवरी को ही किया जाएगा।

29 नगर निगमों पर लागू

बता दे कि मुंबई नगर निगम के तहत अवकाश मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिलों सहित 29 नगर निगमों पर लागू होगी। सरकार का यह नोटिफिकेशन नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत जारी किया गया था, जिसमें गृह मंत्रालय द्वारा 1968 से राज्य सरकार को दी गई शक्तियों का इस्तेमाल किया गया था।

BSE ऑल डेरिवेटिव स्टॉक्स इंडेक्स लॉन्च

इस बीच, BSE की पूरी तरह से सब्सिडियरी BSE इंडेक्स सर्विसेज ने 'BSE ऑल डेरिवेटिव स्टॉक्स इंडेक्स' लॉन्च करने की घोषणा की, जिसे BSE 500 यूनिवर्स के अंदर डेरिवेटिव-योग्य स्टॉक्स के परफॉर्मेंस को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह इंडेक्स BSE 500 के उन शेयरों के परफॉर्मेंस को कैप्चर करके भारत के इक्विटी डेरिवेटिव्स मार्केट की बढ़ती गहराई और लिक्विडिटी को दिखाने की कोशिश करता है जो डेरिवेटिव ट्रेडिंग से जुड़े हैं। BSE ऑल डेरिवेटिव स्टॉक्स इंडेक्स के शेयरों को फ्लोट-एडजस्टेड मार्केट कैपिटलाइजेशन और मोमेंटम स्कोर के कॉम्बिनेशन के आधार पर वेटेज दिया जाता है, जिसमें हर स्टॉक का वेटेज 10% तक सीमित है।

सेबी ने शेयर ब्रोकरों के लिए नए नियम अधिसूचित किए

सेबी ने तीन दशक से अधिक पुराने शेयर ब्रोकरों से जुड़े नियमों में व्यापक बदलाव करते हुए नए नियम अधिसूचित किए हैं जिसके तहत अब शेयर ब्रोकर अन्य वित्तीय नियामकों के दायरे में आने वाली गतिविधियां भी कर सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य अनुपालन को सरल बनाना और कारोबारी सुगमता को बढ़ाना है। सेबी ने अधिसूचना जारी कर सेबी (शेयर ब्रोकर) विनियम, 1992 की जगह सेबी (शेयर ब्रोकर) विनियम, 2026 को लागू कर दिया है। नए नियमों में नियामकीय भाषा को सरल बनाया गया है, पुराने एवं अप्रासंगिक प्रावधानों को हटाया गया है तथा परिभाषाओं को अधिक स्पष्ट बनाया गया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,