होर्मुज बंद फिर भी LPG सिलेंडर की किल्लत नहीं, आखिर कहां से आ रही गैस?
मुख्य बातें
- LPG Price And Supply: युद्ध जब शुरू हुआ था तो एलपीजी की सप्लाई पर संकट साफ दिख रहा था
- गैस एजेंसियों के सामने गैस सिलेंडर लिए लोगों की कतारें आम थीं
- आज भी युद्ध खत्म नहीं हुआ है और होर्मुज स्ट्रेट बंद है
- इसके बावजूद एलपीजी की सप्लाई सुचारू है और रेट भी गिर रहे हैं
LPG Price And Supply: ईरान-अमेरिका में कभी बमबारी तो कभी बातचीत जारी के बीच होर्मुज स्ट्रेट बंद है। इसके बावजूद भारत के लोग सुकून में हैं वह भी पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस को लेकर। युद्ध जब शुरू हुआ था तो एलपीजी की सप्लाई पर संकट साफ दिख रहा था। गैस एजेंसियों के सामने गैस सिलेंडर लिए लोगों की कतारें आम थीं, क्योंकि होर्मुज के रास्ते ईंधन आ नहीं पा रहा था।
होर्मुज तो आज भी बंद है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अभी मंगलवार तक फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में ईरान के तटीय क्षेत्रों के आसपास करीब 50 भरे हुए जहाज रुके हुए थे। इनमें ज्यादातर कच्चा तेल था और इसमें LPG भी थी। यह जानकारी यूनाइटेड अगेंस्ट न्यूक्लियर ईरान ने दी। यह संख्या एक हफ्ते पहले 45 थी और 14 जुलाई को नाकाबंदी दोबारा लागू होने पर 36 थी।
तो फिर गैस आ कहां से रही है
ईरान युद्ध से उपजे संकट के बाद भारत सरकार ने कई देशों से संपर्क किया। क्रिसिल इंटेलिजेंस की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने कुछ ही महीनों में अपनी LPG आयात रणनीति बदल दी। पहले जहां भारत अपनी लगभग 90% आयातित LPG मध्य-पूर्व के देशों से खरीदता था, वहीं अब अमेरिका, ईरान और कई यूरोपीय देशों से भी बड़ी मात्रा में गैस मंगाई जा रही है।
मोदी सरकार का 'जादू'
मोदी सरकार ने इस संकट का काट ढूंढ़कर अर्जेंटीना, चिली, फ्रांस और नीदरलैंड जैसे देशों से भी गैस खरीदने लगी है। यही वजह है कि होर्मुज के बंद होने या न होने का असर फिलहाल भारत पर नहीं पड़ रहा।
LPG सिलेंडर के 6 अगस्त के रेट
दिल्ली में आज 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 942 और कमर्शियल 2738 रुपये का है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 और कमर्शियल 2,691.50 रुपये का है। लेह में सिलेंडर सबसे महंगा है। यहां घरेलू 1,179 और कमर्शियल 3,376.50 का है।
दक्षिण के शहरों में बेंगलुरु में घरेलू ₹944.5 और तिरुवनंतपुरम में कमर्शियल ₹2,744) सबसे किफायती हैं। इसके उलट, अंडमान में घरेलू ₹1,018 और कमर्शियल ₹3,206.5 दोनों में सबसे महंगा है। यह बेंगलुरु से कमर्शियल में ₹385.5 अधिक है। हैदराबाद घरेलू ₹994 और कमर्शियल ₹2,985 है।
भोपाल में घरेलू सिलेंडर 970 रुपये और कमर्शियल 2,746रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.5 और कमर्शियल 2,860.5 रुपये का है। जबकि रांची घरेलू सिलेंडर ₹999.5 और कमर्शियल 2,922 रुपये का है। पटना में घरेलू ₹1,040 तो कमर्शियल ₹3,032.5 जबकि, रायपुर में घरेलू ₹1,013 और कमर्शियल 2,965 रुपये का है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


