Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़No protection for digital gold sebi cautions investors buying unregulated products know detail
डिजिटल गोल्ड की करते हैं खरीदारी? सेबी ने निवेशकों के लिए जारी किया है अलर्ट

डिजिटल गोल्ड की करते हैं खरीदारी? सेबी ने निवेशकों के लिए जारी किया है अलर्ट

संक्षेप: बता दें कि डिजिटल गोल्ड के बढ़ते चलन पर, टाटा समूह की कैरेटलेन और अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे फोनपे, गूगल पे और पेटीएम अब मोबाइल-आधारित डिजिटल गोल्ड के विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं। इसके तहत लोग अपने स्मार्टफोन से सोना खरीद सकते हैं।

Sat, 8 Nov 2025 08:29 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों को डिजिटल गोल्ड और गोल्ड से संबंधित ऑनलाइन उत्पादों को लेकर निवेशकों को आगाह किया है। सेबी ने कहा है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म निवेशकों को डिजिटल गोल्ड या ई-गोल्ड उत्पादों में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसे फिजिकल गोल्ड में निवेश का विकल्प बताया जा रहा है। हालांकि, ये उत्पाद सेबी के विनियामक दायरे में नहीं आते और इन पर किसी प्रकार का निवेशक सुरक्षा तंत्र लागू नहीं होता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सेबी ने दी सलाह

नियामक ने स्पष्ट किया कि ऐसे डिजिटल गोल्ड उत्पादों को न तो सिक्योरिटीज के रूप में मान्यता प्राप्त है और न ही इन्हें कमोडिटी डेरिवेटिव के रूप में विनियमित किया गया है। इसलिए निवेशक इन उत्पादों में निवेश करते समय किसी भी प्रकार की सेबी सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते। सेबी ने निवेशकों को सलाह दी कि वे सोने या सोने से संबंधित उपकरणों में निवेश के लिए सेबी-रजिस्टर्ड संस्थाओं द्वारा पेश किए गए वैध विकल्पों को तवज्जो दें। उदाहरण के लिए गोल्ड ईटीएफ या म्यूचुअल फंड योजनाओं को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। ये सभी निवेशक सुरक्षा मानकों और नियामक ढांचे के तहत आते हैं।

बता दें कि डिजिटल गोल्ड के बढ़ते चलन पर, टाटा समूह की कैरेटलेन और अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे फोनपे, गूगल पे और पेटीएम अब मोबाइल-आधारित डिजिटल गोल्ड के विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं। इसके तहत लोग अपने स्मार्टफोन से सोना खरीद सकते हैं। ये कंपनियां सेफगोल्ड, एमएमटीसी-पीएएमपी और तनिष्क जैसी संस्थाओं के साथ साझेदारी में यह सेवा देती हैं।

क्या है डिजिटल गोल्ड?

डिजिटल गोल्ड ऑनलाइन सोना खरीदने का एक तरीका है जो सुरक्षित और बीमाकृत तिजोरियों में रखे फिजिकल सोने द्वारा समर्थित होता है। हालांकि, सेबी की हालिया अधिसूचना के अनुसार ये आइटम सेबी के निवेशक सुरक्षा मानदंडों के अंतर्गत विनियमित नहीं हैं। निवेशकों को यह भी पता होना चाहिए कि डिजिटल गोल्ड के उत्पाद खरीदने पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), कैपिटल गेन टैक्स और शॉर्ट टर्म बेनिफिट टैक्स भी लागू होते हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।