Air India में नहीं होगी कोई छंटनी, वैरिएबल और इंक्रीमेंट पर भी आया बड़ा अपडेट

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Air India News: शुक्रवार को एयर इंडिया की टाउन हाल में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। घाटे से जूझ रही कंपनी को भी छंटनी नहीं करने जा रही है। 

Air India में नहीं होगी कोई छंटनी, वैरिएबल और इंक्रीमेंट पर भी आया बड़ा अपडेट

Air India News: एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों को बड़ा आश्वासन दिया है। एयर इंडिया के एमडी और सीईओ कैम्पबेल विल्सन सहित टॉप अधिकारियों ने संकेत दिया है कि कंपनी कोई भी छंटनी नहीं करने जा रही है। शुक्रवार को कंपनी के टाउन हाल का आयोजन किया गया था। मौजूदा परिस्थियों में जेट फ्यूल बढ़ने की वजह से कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कंपनी के टॉप लेवले के अधिकारियों की तरफ से मिल संकेत के अनुसार सालाना इंक्रीमेंट को कम से कम एक तिमाही के लिए टाल दिया गया है।

खर्चों में भी कटौती का दिया निर्देश (Air India latest news)

दी न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार विल्सन ने अपनी मर्जी से किए जाने वाले खर्च में कटौती के निर्देश दिए हैं। साथ ही गैर जरूरी खर्चों को भी टाल देने की सलाह उन्होंने कर्मचारियों को दी है। इसके पीछे की वजह उन्होंने एयरलाइंस के खर्चों में कटौती को बताया है। इसी मीटिंग में विल्सन ने मौजूदा परिस्थियों की बात की जिसका असर एयरलाइन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अपने खर्चों पर ध्यान देना चाहिए। बता दें, इस टाउन हाल में एयर इंडिया के सीएफओ संजय शर्मा और एचआर रविंद्र कुमार जीपी भी मौजूद रहे।

कंपनी के एचआर ने कहा कि एयर इंडिया अपने तय वैरिएबल की प्रक्रिया को जारी रखेगी। वहीं, प्रमोशन प्रोसेस भी समय से होगा। हालांकि, सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा परिस्थियों की वजह से एक तिमाही के लिए टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम कोई छंटनी नहीं करने जा रहे है। मौजूदा समय में एयर इंडिया के पास कुल 24000 कर्मचारी हैं।

एयर इंडिया के टाउन हाल में क्या-क्या हुई चर्चा

इस टाउन हाल में विल्सन ने मौजूदा परिस्थियों के विषय में बातचीत की। उन्होंने वैश्विक और घरेलू स्तर पर के चैलेंज की भी चर्चा की जिसकी वजह से एयरलाइन इंडस्ट्री प्रभावित हो रही है। इसी मीटिंग में विल्सन ने पाकिस्तान एयरस्पेस की भी चर्चा की। पिछले साल मई से पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद है। इसके अलावा घटते रुपये के दाम और बढ़ते एटीएफ की कीमत को लेकर भी चर्चा हुई।

ATF की कीमतों में दोगुना इजाफा

पिछले महीने के अंततक एटीएफ के दाम में लगभग दोगुना इजाफा देखने को मिल गया है। जिसके बाद एटीएफ का रेट 180 डॉलर से 190 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। अप्रैल के महीने में घरेलू उड़ानों के लिए सरकार ने एटीएफ के दाम में 15 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। बता दें, एटीएफ का खर्च एयर लाइन के कुल खर्च का 30 से 40 प्रतिशत तक होता है। जिसका साफ मतलब हुआ कि एटीएफ का रेट बढ़ने की वजह से एयरलाइन कंपनियों का खर्च बढ़ जाता है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,