नवरत्न कंपनी में 3% हिस्सा बेच रही है सरकार, रिटेल निवेशकों को कल मिलेगा मौका, 2% गिरा स्टॉक का दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • NLC India ltd Share Price: आज मंगलवार को नवरत्न कंपनी एनएलएसी इंडिया लिमिटेड के शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है
  • सरकार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटा रही है
नवरत्न कंपनी में 3% हिस्सा बेच रही है सरकार, रिटेल निवेशकों को कल मिलेगा मौका, 2% गिरा स्टॉक का दाम

NLC India ltd Share Price: नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। आज मंगलवार प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बिक्री पेशकश के माध्यम से न्यूनतम 303 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच रही है।

आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एक वक्त पर कंपनी के शेयर 320 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक पहुंच गया था। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर एनएनसी इंडिया लिमिटेड का शेयर 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 328.55 रुपये के स्तर पर था।

रिटेल निवेशकों के लिए कल होगा ओपन (NLC India OFS)

बिक्री पेशकश (ओएफएस) मंगलवार को गैर-खुदरा निवेशकों के लिए खुल था। खुदरा निवेशकों के लिए यह बुधवार को उपलब्ध होगी। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,"भारत सरकार एनएलसी इंडिया लि. (पूर्व में नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन) में बिक्री पेशकश के माध्यम से मूल रूप से दो प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा करती है। अधिक बोली आने की स्थिति में एक प्रतिशत 'ग्रीन शू' विकल्प यानी अपने पास रखने का विकल्प रखा है।"

एनएलसी इंडिया के शेयर की बिक्री 303 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर की जाएगी। खुदरा निवेशकों के लिए बिक्री पेशकश 10 जून को खुलेगी।

शेयर बाजार में प्रदर्शन अच्छा

बीते 6 महीने के दौरान एनएलसी इंडिया के शेयरों की कीमतों में 37 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में नवरत्न कंपनी के शेयरों का भाव 35.99 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में इस सरकारी कंपनी के शेयरों का दाम 419 प्रतिशत बढ़ा है। 10 साल में शेयरों में 360 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

कंपनी इस साल अबतक एक बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है। कंपनी ने एक शेयर पर 3.60 रुपये का डिविडेंड दिया था।

कई कंपनियों में हिस्सेदारी घटा चुकी है सरकार

चावला ने कहा कि मजबूत ऑपेरशन और बेहतर फाइनेशियल स्थिति के साथ डिविडेंड लगातार कंपनी दे रही है। ऐसे में एनएलसी दीर्घकालिक निवेश का एक आकर्षक अवसर प्रदान करती है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अब तक कई पब्लिक सेक्टर कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर 12,166 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इनमें कोल इंडिया से 5,542 करोड़ रुपये, एनएचपीसी से 4,357 करोड़ रुपये और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 2.27 करोड़ रुपये शामिल हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।