Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Nifty May touch 29000 mark Goldman Sachs new report suggest
29000 तक जाएगा निफ्टी, शेयर बाजार को लेकर Goldman Sachs का बड़ा दावा, इन सेक्टर्स पर बुलिश

29000 तक जाएगा निफ्टी, शेयर बाजार को लेकर Goldman Sachs का बड़ा दावा, इन सेक्टर्स पर बुलिश

संक्षेप: भले ही घरेलू शेयर बाजार इस समय संघर्ष कर रहा है लेकिन ब्रोकरेज हाउस Goldman Sachs को उम्मीद की स्टॉक मार्केट में तेजी आएगी। सोमवार को ब्रोकरेज हाउस ने भारतीय शेयर बाजार की रेटिंग को बढ़ाते हुए ओवरवेट कर दिया है।

Mon, 10 Nov 2025 09:55 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भले ही घरेलू शेयर बाजार इस समय संघर्ष कर रहा है लेकिन ब्रोकरेज हाउस Goldman Sachs को उम्मीद की स्टॉक मार्केट में तेजी आएगी। सोमवार को ब्रोकरेज हाउस ने भारतीय शेयर बाजार की रेटिंग को बढ़ाते हुए ‘ओवरवेट’ कर दिया है। इससे पहले इसी ब्रोकरेज हाउस ने अक्टूबर 2024 में भारतीय शेयर बाजारों के लिए रेटिंग को घटाते हुए न्यूट्रल कर दिया था। Goldman Sachs की तरफ से निफ्टी 50 के लिए 29000 का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि निफ्टी दिसंबर 2026 तक इस स्तर पर पहुंच जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में घरेलू स्टॉक मार्केट अगले 13 महीने में 14% की छलांग लगाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:अडानी की हो जाएगी एक और कंपनी! दो हफ्ते में हो सकती है वोटिंग

इस सेक्टर्स पर बुलिश है ब्रोकरेज हाउस

Goldman Sachs ने अपनी रिपोर्ट में फाइनेंशियल, कंज्यूमर्स, डिफेंस और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में तेजी की उम्मीद जताई है। इसके अलावा ब्रोकरेज हाउस ने कमाई में आई गिरावट, बाहरी दबाव और एआई की वजह से निवेशकों में चिंता की स्थिति को रेखांकित किया है। बता दें, ब्रोकरेज हाउस ने अपने नोट्स में कहा है कि आने वाले साल में भारतीय शेयर बाजारों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

ब्रोकरेज हाउस ने उम्मीद जताई है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, जीएसटी की कटौती के कारण भारत की विकास दर में अगले दो साल में सुधार होगी। इसके अलावा कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इससे भी बाजार पर पॉजिटिव असर दिखेगा।

ये भी पढ़ें:12 साल पुराने मामले में भारत की शराब कंपनी को मिली बड़ी सफलता

विदेशी निवेशकों की हो रही वापसी

पिछले एक साल में विदेशी निवेशकों ने करीब 30 बिलियन डॉलर के शेयरों को बेच दिया था। लेकिन हाल ही में एक बार फिर से विदेशी निवेशकों की घरेलू शेयर बाजारों में वापसी होते हुए दिखाई दे रही है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिंदुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।