
रक्षा मंत्रालय से नया काम मिलते ही 9% चढ़ा डिफेंस स्टॉक, ₹292 करोड़ का वर्क ऑर्डर
Defence Stock: डिफेंस सेक्टर की कंपनी निबे लिमिटेड (Nibe Limited) के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को ताबड़तोड़ खरीदारी की गई है। कंपनी के शेयरों में खरीद के पीछे की वजह रक्षा मंत्रालय से मिला नया वर्क ऑर्डर है।
Defence Stock: डिफेंस सेक्टर की कंपनी निबे लिमिटेड (Nibe Limited) के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को ताबड़तोड़ खरीदारी की गई है। कंपनी के शेयरों में खरीद के पीछे की वजह रक्षा मंत्रालय से मिला नया वर्क ऑर्डर है। कंपनी ने बीते हफ्ते स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया था कि उन्हें 292.69 करोड़ रुपये का काम मिला है।
कंपनी के शेयरों में 9% की उछाल
बीएसई में आज निबे लिमिटेड के शेयर 1280.30 रुपये के लेवल पर खुला था। कंपनी के शेयर 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 1354.80 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। इसके बाद निबे लिमिटेड के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।
कंपनी ने क्या कुछ दी है जानकारी?
निबे लिमिटेड की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय ने 150 किलोमीटर और 300 किलोमीटर के रॉकेट लॉन्चर के लिए बारुद बनाने का वर्क ऑर्डर दिया है। इस वर्क ऑर्डर की कुल वैल्यू 292.69 करोड़ रुपये है। कंपनी को इसे 12 महीने में पूरा करना है।
रिकवरी के मोड पर शेयर
पिछले एक साल में निबे लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि एक महीने में 30 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2000.55 रुपये और 753.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1885 करोड़ रुपये का है।
दो साल में निबे लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 80 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 183 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों का भाव 7765 प्रतिशत बढ़ चुका है।
इस डिफेंस स्टॉक ने 2014 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर दो शेयर पर बोनस दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





