97 रुपये तक जा सकता है यह चर्चित शेयर, ब्रोकरेज ने बताया कंपनी का फ्यूचर प्लान

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को एनएचपीसी के शेयर डिमांड में थे
  • ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 79.50 रुपये से 77.67 रुपये के बीच रहा
  •  ब्रोकरेज एलारा सिक्योरिटीज के अनुसार यह शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा उछल सकता है
97 रुपये तक जा सकता है यह चर्चित शेयर, ब्रोकरेज ने बताया कंपनी का फ्यूचर प्लान

शेयर बाजार में लिस्टेड सरकारी कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज एलारा सिक्योरिटीज के अनुसार यह शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा उछल सकता है। आइए शेयर का परफॉर्मेंस और टारगेट प्राइस जान लेते हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को एनएचपीसी के शेयर डिमांड में थे। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 79.50 रुपये से 77.67 रुपये के बीच रहा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 92.30 रुपये और 52 हफ्ते का लो 68.66 रुपये है। शेयर के टारगेट प्राइस की बात करें तो एलारा सिक्योरिटीज की ओर से 97 रुपये दिया गया है। अभी की कीमत के लिहाज से शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा उछल सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी अब एक बड़ी री-रेटिंग की संभावना के लिए तैयार है। री-रेटिंग की यह संभावना, अरुणाचल प्रदेश और असम की सीमा पर सुबनसिरी नदी के किनारे गेरुकामुख में स्थित 2,000 MW के सुबनसिरी लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के पूरी तरह से चालू होने की वजह से है।

NHPC की योजना वित्त वर्ष 2027 तक पांच नई हाइड्रो परियोजनाओं को निर्माण के चरण में लाने और अपनी रेगुलेटेड इक्विटी को मौजूदा 18,300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 30,600 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की है। एलारा के अनुसार, NHPC स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एक मजबूत विकल्प है। यह सौर, पवन और पंप्ड स्टोरेज क्षेत्रों में प्रवेश करके अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 68 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,549.42 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 919.63 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,120.52 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 2,557.71 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 4,220.46 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2024-25 में यह 3,411.73 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में कुल आय बढ़कर 12,686.09 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 11,614.61 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 21 पैसे के फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है।

सरकारी कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 67.40 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं,पब्लिक शेयरहोल्डिंग 32.60 फीसदी की है। पब्लिक शेयरहोल्डर्स में एलआईसी के पास 5.04 फीसदी हिस्सेदारी है। यह 50,62,29,569 शेयर के बराबर है। वहीं, प्रमोटर में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के पास 6,77,01,46,458 शेयर हैं। ये शेयर करीब 67.40 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,