Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ngl Fine Chem Share zoomed 20 Percent today company profit jumps 1135 Percent
1135% बढ़ा मुनाफा, फार्मा कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 20% उछला शेयर का दाम

1135% बढ़ा मुनाफा, फार्मा कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 20% उछला शेयर का दाम

संक्षेप:

फार्मा कंपनी एनजीएल फाइन केम के शेयर रॉकेट सा उड़ गए। एनजीएल फाइन केम के शेयर बुधवार को 20% उछलकर 2188.25 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी का मुनाफा 1135 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है।

Feb 04, 2026 08:48 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मॉलकैप फार्मा कंपनी एनजीएल फाइन केम लिमिटेड के शेयर बुधवार को रॉकेट सा उड़ गए। एनजीएल फाइन केम के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट उछलकर 2188.25 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। दिसंबर 2025 तिमाही में अच्छे वित्तीय नतीजों की वजह से कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल आया है। एनजीएल फाइन केम का मुनाफा 1135 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है। फार्मास्युटिकल कंपनी वेटरनेरी और ह्यूमन हेल्थ सेक्टर्स के लिए API, इंटरमीडिएट्स और फॉर्म्युलेशंस की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट करती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1135% से ज्यादा बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
स्मॉलकैप फार्मा कंपनी एनजीएल फाइन केम लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1135.43 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 15.69 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1.27 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। अगर तिमाही आधार पर देखें तो एनजीएल फाइन केम का मुनाफा 63.10 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को सितंबर 2025 तिमाही में 9.62 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एनजीएल फाइन केम का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 43.11 पर्सेंट बढ़ा है और यह 127.51 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 89.10 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें:5 दिन में 47% की तूफानी तेजी, 100 रुपये से कम का है शेयर, 3826% बढ़ा है मुनाफा

एक महीने में 53% से अधिक चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
एनजीएल फाइन केम लिमिटेड के शेयर पिछले एक महीने में 53 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 5 जनवरी 2026 को 1427 रुपये पर थे। एनजीएल फाइन केम के शेयर 4 फरवरी 2026 को 2188.25 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में स्मॉलकैप फार्मास्युटिकल कंपनी के शेयरों में 70 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 56 पर्सेंट उछल गए हैं। एनजीएल फाइन केम के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2188.25 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 962.70 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,