स्प्लिट के बाद शानदार तिमाही नतीजे, दौड़ पड़ा यह शेयर, दांव लगाना सही या नहीं?

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • जुलाई में कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी
  • इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने 1:10 के स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया
  • अब कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं

स्प्लिट के बाद शानदार तिमाही नतीजे, दौड़ पड़ा यह शेयर, दांव लगाना सही या नहीं?
जुलाई में कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी

Waterways Leisure Tourism share: बाजार में सोमवार को भले ही बिकवाली रही हो लेकिन कुछ शेयर को खरीदने की होड़ सी थी। ऐसा ही एक शेयर कॉर्डेलिया क्रूज ब्रांड की ऑपरेटर कंपनी वाटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड का है। इस कंपनी के शेयर कई कॉर्पोरेट घोषणाओं की वजह से चर्चा में हैं। बता दें कि इसी साल जुलाई महीने में कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

क्या हैं अहम ऐलान?

दरअसल, जुलाई में कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने 1:10 के स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया ताकि छोटे निवेशक भी इसमें निवेश कर सकें। स्प्लिट के बाद कंपनी ने शुक्रवार को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में शानदार नतीजे के बाद सोमवार को वाटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई।

शेयर का परफॉर्मेंस

शेयर बीएसई पर 100.85 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 6 पर्सेंट बढ़कर 110.90 रुपये तक पहुंच गए। इसके बाद शेयर की क्लोजिंग 3.77% बढ़कर 104.65 रुपये पर हुई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश:118.55 रुपये और 62.33 रुपये है। च्वाइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगड़िया ने कहा, " कंपनी का शेयर प्राइस ₹100 से ₹120 की रेंज में है। अगर यह क्लोजिंग के आधार पर ₹120 प्रति शेयर के लेवल को पार करता है, तो हम स्टॉक में एक नया तेजी का ट्रेंड देख सकते हैं। इसलिए, जिन लोगों के पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ₹97 पर स्ट्रिक्ट स्टॉप-लॉस बनाए रखते हुए इसे होल्ड करें जबकि नए इन्वेस्टर्स को ₹120 के ऊपर ब्रेकआउट का इंतजार करना चाहिए।"

बता दें कि कंपनी ने 1:10 रेश्यो के स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की थी। इसका ऐलान करते वक्त कंपनी ने कहा था कि इस स्प्लिट का मकसद शेयरों में लिक्विडिटी बढ़ाना, रिटेल निवेशकों के लिए इसे सस्ता बनाना, शेयरधारकों का दायरा बढ़ाना और कुल मिलाकर मार्केट में भागीदारी को बढ़ावा देना था। कंपनी ने यह भी दावा किया कि स्टॉक स्प्लिट से ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने और शेयरधारकों का दायरा बढ़ने की उम्मीद थी जबकि कंपनी के कुल कैपिटल स्ट्रक्चर या असल वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ने वाला था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सितंबर 2026 तिमाही पर एक्सपर्ट SEBI-रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा, "कंपनी ने Q2 में लगातार बेहतर नतीजे दिखाए हैं, जो YoY (साल-दर-साल) और QoQ (तिमाही-दर-तिमाही) दोनों आधार पर अच्छे रहे हैं। सितंबर 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू लगभग 133 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही के 101.50 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के मुकाबले YoY आधार पर लगभग 31% अधिक है।"

30 सितंबर 2026 को खत्म हुई छह महीने की अवधि के दौरान कंपनी ने ऑपरेशन्स से 323 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 277.85 करोड़ रुपये था। कंपनी ने FY27 की पहली छमाही के दौरान अपनी यात्राओं में अच्छी मांग बनाए रखी और लोड फैक्टर 91.23% रहा। औसत टिकट की कीमत में YoY आधार पर 6% की बढ़ोतरी हुई, जिसमें लगातार मांग और बेहतर टिकट यील्ड्स का योगदान रहा।

कब आया था आईपीओ?

कंपनी का आईपीओ 808 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर लाया गया था। स्टॉक की लिस्टिंग तो सुस्त रही लेकिन लिस्टिंग के बाद इसमें जबरदस्त खरीदारी देखी गई। 1:10 स्टॉक स्प्लिट के बाद IPO अलॉटमेंट के जरिए शेयर पाने वाले निवेशकों की निवेश कीमत घटकर लगभग 81 रुपये हो गई। आज शेयर की कीमत लगभग 107 रुपये प्रति शेयर है। इस तरह, स्टॉक लिस्टिंग के लगभग तीन महीनों में कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 32% ऊपर है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़स्प्लिट के बाद शानदार तिमाही नतीजे, दौड़ पड़ा यह शेयर, दांव लगाना सही या नहीं?