IPO इश्यू से 90% ज्यादा पर ट्रेड कर रहा यह शेयर, पावर सेक्टर की है कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • फुजियामा पावर सिस्टम्स शेयर में शुक्रवार को जबरदस्त खरीदारी देखी गई और इंट्रा डे में यह BSE पर ₹431.25 के नए ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया
  • बीते साल आए आईपीओ के इश्यू प्राइस से करीब 90% बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है
फुजियामा पावर के शेयर में उछाल
फुजियामा पावर सिस्टम्स के शेयर में उछाल

Fujiyama Power Systems share: बाजार में भले ही बिकवाली हो लेकिन शुक्रवार को कुछ शेयरों ने अपने 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है। ऐसा ही एक शेयर फुजियामा पावर सिस्टम्स का है। इस शेयर में शुक्रवार को जबरदस्त खरीदारी देखी गई और इंट्रा डे में यह BSE पर ₹431.25 के नए ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया। फुजियामा पावर सिस्टम्स के शेयर की कीमत ₹410.40 की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले ₹411.10 पर खुली और सेशन के दौरान 5% बढ़कर ₹431.25 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिन है जब शेयर में उछाल आया है। वहीं, बीते साल आए आईपीओ के इश्यू प्राइस से करीब 90% बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। बहरहाल, आइए जानते हैं कि आखिर कंपनी के शेयर डिमांड में क्यों आ गए हैं।

शेयर में तेजी की वजह?

दरअसल, फुजियामा पावर सिस्टम्स ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने बताया कि ऑपरेशन्स से उसका Q1FY27 का रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 125.3% और तिमाही आधार पर (QoQ) 49.4% बढ़कर ₹1,345.7 करोड़ हो गया। इस तिमाही के दौरान टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) ₹57.8 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 14.5% कम है। वहीं, तिमाही आधार पर यह 45.6% कम है।

तिमाही के दौरान फुजियामा पावर का एबिटा सालाना आधार पर 140.6% और तिमाही आधार पर 48.6% बढ़कर ₹254.8 करोड़ हो गया जबकि Q1FY27 के लिए मार्जिन 18.9% रहा, जो सालाना आधार पर 17.7% था।

रतलाम में प्लांट शुरू

हाल ही में फुजियामा पावर सिस्टम्स ने मध्य प्रदेश के रतलाम में दो गीगावॉट का पावर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चालू किया है। इसमें विद्युत ऊर्जा को नियंत्रित, परिवर्तित और प्रबंधित करने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उत्पादन किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह प्लांट सोलर इनवर्टर, यूपीएस सिस्टम और अन्य संबंधित समाधानों सहित पावर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की एक विस्तृत चेन का निर्माण करेगा। कंपनी ने कहा कि रतलाम प्लांट उसकी विस्तार परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रूफटॉप सोलर प्राइस चेन में अपनी निर्माण क्षमताओं को मजबूत करना है।

पिछले साल लिस्ट हुए थे शेयर

फुजियामा पावर सिस्टम्स के शेयर पिछले साल 20 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। यह शेयर अपने ₹228 के इश्यू प्राइस से 90% ऊपर है। इस साल 2 मार्च को शेयर ₹170.55 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था लेकिन तब से इसमें अच्छी बढ़त देखी गई है। मासिक आधार पर, इस साल मार्च से ही शेयर में बढ़त देखी जा रही है। अगस्त में अब तक इसमें 11% की बढ़ोतरी हुई है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़IPO इश्यू से 90% ज्यादा पर ट्रेड कर रहा यह शेयर, पावर सेक्टर की है कंपनी