Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Newly listed Emmvee Photovoltaic share surges 10 percent today after profit jump 7x
7 गुना बढ़ गया कंपनी का प्रॉफिट, शेयर खरीदने की मची लूट, महीनेभर पहले ही आया था IPO

7 गुना बढ़ गया कंपनी का प्रॉफिट, शेयर खरीदने की मची लूट, महीनेभर पहले ही आया था IPO

संक्षेप:

यह कंपनी हाल ही में लिस्ट हुई है और निवेशकों की नजर इसकी वित्तीय मजबूती और तेज ग्रोथ पर टिकी हुई है। कंपनी ने अपने Q2 नतीजे 1 दिसंबर की पोस्ट-मार्केट घंटों में जारी किए थे, जिसके बाद बाजार में कंपनी के प्रदर्शन को लेकर जबरदस्त सकारात्मकता देखने को मिली।

Dec 02, 2025 02:57 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Emmvee Photovoltaic Share: सोलर पैनल निर्माता एम्मवी फोटोवोल्टिक (Emmvee Photovoltaic) के शेयरों में सोमवार, 2 दिसंबर को जोरदार उछाल देखने को मिला। कंपनी के दूसरी तिमाही (Q2 FY26) के नतीजे जारी होने के बाद शेयर करीब 10% तक चढ़ गए, जिससे यह लगातार तीसरे सेशन में बढ़त पर रहा। इसी के साथ यह शेयर 240.76 रुपये पर आ गया था। यह कंपनी हाल ही में लिस्ट हुई है और निवेशकों की नजर इसकी वित्तीय मजबूती और तेज ग्रोथ पर टिकी हुई है। कंपनी ने अपने Q2 नतीजे 1 दिसंबर की पोस्ट-मार्केट घंटों में जारी किए थे, जिसके बाद बाजार में कंपनी के प्रदर्शन को लेकर जबरदस्त सकारात्मकता देखने को मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

7 गुना बढ़ा कंपनी का का मुनाफा

कंपनी ने जुलाई–सितंबर 2025 की तिमाही में ₹237.86 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹35.12 करोड़ के मुकाबले लगभग 7 गुना ज्यादा है। तिमाही-दर-तिमाही आधार (QoQ) पर भी प्रॉफिट करीब 27% बढ़ा है। वहीं, ऑपरेशंस से होने वाली आय भी शानदार 181% YoY की वृद्धि के साथ बढ़कर ₹1,131 करोड़ पर पहुंच गई। EBITDA में 331% का उछाल और EPS में 580% की बड़ी छलांग ने कंपनी की ऑपरेशनल मजबूती को और साफ कर दिया है। कंपनी के अनुसार, हाई-एफिशिएंसी सोलर मॉड्यूल की मांग बढ़ने से रेवेन्यू में 193% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

कंपनी ने क्या कहा

एम्मवी फोटोवोल्टिक ने बताया कि IPO से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा लंबे समय से चले आ रहे ₹1,621 करोड़ के कर्ज को चुकाने में लगाया गया है, जिससे कंपनी का बैलेंस शीट मजबूत हुआ है और ब्याज खर्च कम हुआ है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मंजुनाथा डोंथि वेंकटारत्नैया ने कहा कि यह कंपनी के लिए “ऐतिहासिक पहला हाफ” रहा है। उनका कहना है कि लगभग 7 गुना PAT ग्रोथ इस बात का प्रमाण है कि कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और ग्राहक भरोसा मजबूत हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि IPO सफल होने के बाद कंपनी अब विस्तार योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की स्थिति में है।

कंपनी के शेयर

शेयर मार्केट में कंपनी की लिस्टिंग हालांकि काफी म्यूटेड रही थी, क्योंकि 18 नवंबर को स्टॉक ₹217 पर ही लिस्ट हुआ, यानी IPO प्राइस के बराबर। लेकिन लिस्टिंग के बाद से अब तक शेयर में 10.5% से अधिक की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप लगभग ₹16,475 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। आने वाले समय में, भारत की 500 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को देखते हुए, कंपनी खुद को इस तेजी से बढ़ते सेक्टर में मजबूत पोज़िशनिंग के साथ बड़े अवसरों का फायदा उठाने की तैयारी कर रही है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।