पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नया अपडेट, देखें कहां दोगुना से अधिक हो गया तेल का दाम
मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today: अमेरिका हो या नेपाल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से यहां के लोग बहुत अधिक परेशान हैं
- इनकी तुलना में भारत में अभी बहुत राहत है
- दुनिया के कई देशों की तुलना में यहां पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बढ़ोतरी हुई है
- पढ़ें ताजा रिपोर्ट…

Petrol Diesel Price Today: ईरान-अमेरिका युद्ध की मार से दुनिया के कई देशों में ऊर्जा संकट बढ़ गया है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। युद्ध की आग से अमेरिका भी नहीं बचा है। यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें करीब-करीब डेढ़ गुनी हो गई हैं। कई देशों में डीजल के दाम तो दोगुने से अधिक हो गए हैं। इस लिहाज से देखें तो भारत की स्थिति बहुत अच्छी है। यहां पेट्रोल केवल 7.4 और डीजल 8.3 प्रतिशत ही महंगा हुआ है। बता दें मई में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 7.50 रुपये बढ़े थे।
लाओस और फीजी में डीजल के भाव दोगुने से अधिक बढ़े
युद्ध और कच्चे तेल की महंगाई की मार लाओस और फिजी जैसे छोटे देशों पर बहुत अधिक पड़ी है। यहां डीजल के रेट युद्ध से पहले के मुकाबले दोगुने से अधिक हो गए हैं। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के आंकड़ों के मुताबिक लाओस में डीजल करीब 150 प्रतिशत महंगा हो चुका है। जबकि, फिजी में डीजल के रेट 110 प्रतिशत उछले हैं।
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से अबतक म्यांमार में पेट्रोल की कीमतें 87.6% और डीजल 85.6% तक बढ़ चुकी हैं। यूएई में इस दौरान पेट्रोल की कीमतें 64.4 प्रतिशत और डीजल की 71.8 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके बाद मलेशिया में पेट्रोल 54.3 और डीजल 62.9 प्रतिशत महंगा हुआ है।
अमेरिका में पेट्रोल 40.6 और डीजल 40.5 प्रतिशत महंगा
इस दौरान पाकिस्तान में पेट्रोल जहां 47.9 प्रतिशत महंगा हुआ है तो डीजल 38.10 प्रतिशत। श्रीलंका में पेट्रोल के रेट 45.6 प्रतिशत और डीजल के दाम 48 प्रतिशत बढ़े हैं। यही नहीं अमेरिका में पेट्रोल 40.6 और डीजल 40.5 प्रतिशत महंगा हुआ है।
वहीं, नेपाल में इस अवधि में पेट्रोल के रेट 38.2 प्रतिशत और डीजल के रेट 58.5 प्रतिशत बढ़े हैं। यही नहीं चीन भी युद्ध की तपिश से नहीं बचा। चीन में भी पेट्रोल के दाम 26.2 और डीजल के दाम 28.6 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। बंग्लादेश में पेट्रोल 20.8 और डीजल 15 फीसद महंगा हो चुका है।
पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट भी कर दी हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत मुंबई 97.83 रुपये है।
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 106.06 रुपये और पेट्रोल 118.34 रुपये है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


