इधर कच्चे तेल के बढ़े दाम, उधर पेट्रोल-डीजल और LPG के जारी हो गए रेट
मुख्य बातें
- जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है
- दूसरी ओर पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर
- लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है
- जबकि, भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है

ईरान-अमेरिका में जंग तेज होते ही आज सुबह इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 101.42 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 62 सेंट ऊपर 96.67 डॉलर पर था। कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग के बावजूद आज भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCl, IOCL और भारत पेट्रोलियम ने राहत दी है। 10 सितंबर के रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है।
वहीं, आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। डीजल भी इसी शहर में 106.06 रुपये लीटर है। जबकि भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्टब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है।
सबसे सस्ते और सबसे महंगे तेल में ₹29.68 तक अंतर
देश में पेट्रोल की सबसे सस्ती कीमत पोर्ट ब्लेयर में ₹88.66 और सबसे महंगी चित्तूर में ₹118.34 प्रति लीटर है। दोनों के बीच ₹29.68 प्रति लीटर का अंतर है। डीजल में भी प्रति लीटर के हिसाब से अंतर 21.50 रुपये का है।। यानी सिर्फ शहर बदलने से पेट्रोल पर करीब 30 रुपये और डीजल पर 21.50 रुपये प्रति लीटर तक का फर्क पड़ रहा है।
दिल्ली से कितना सस्ता या महंगा है तेल
दिल्ली के मुकाबले सबसे महंगे शहर चित्तूर में पेट्रोल 16.22 और डीजल 10.86 रुपये लीटर महंगा है। वहीं सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर दिल्ली से पेट्रोल में 13.46 और डीजल में 10.64 रुपये प्रति लीटर सस्ता है। यानी दिल्ली की कीमत को आधार मानें तो पेट्रोल में देश के सबसे सस्ते और महंगे शहर के बीच कुल अंतर 29.68 रुपये, जबकि डीजल में 21.50 रुपये प्रति लीटर बैठता है।
LPG के 10 सितंबर के रेट
आज गुरुवार को एलपीजी के दाम में भी कोई बदलाव नहीं है। आज भी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 और कमर्शियल 2747.50 रुपये का है। कोलकाता में 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2882 रुपये का है। जबकि, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2701 रुपये और घरेलू 941.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2916.5 और घरेलू 957.50 रुपये है।
कच्चे तेल के दाम बढ़ने से कंपनियों को भारी नुकसान
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय फ्यूल रिटेलर्स को फिलहाल पेट्रोल पर करीब ₹5 और डीजल पर करीब ₹23 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट के 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के बावजूद घरेलू पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम में बदलाव नहीं किया गया है। यानी तेल कंपनियों के लिए रिफाइनिंग और LPG में राहत है, लेकिन महंगे कच्चे तेल और फ्रीज पेट्रोल-डीजल कीमतों का दबाव मार्केटिंग कारोबार पर बना हुआ है।


