पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद आज LPG सिलेंडर के क्या हैं रेट, कहीं ये भी तो नहीं बढ़ गए

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

LPG Price Today: इंडेन, भारत गैस या एचपी ने आज भी घरेलू से लेकर कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, एलपीजी लदे दो जहाज होर्मूज स्ट्रेट पार कर चुके हैं और बहुत जल्द भारत पहुंच जाएंगे।

पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद आज LPG सिलेंडर के क्या हैं रेट, कहीं ये भी तो नहीं बढ़ गए

पेट्रोल-डीजल आज से महंगा हो गया। दोनों के रेट में 3-3 रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। इंडेन, भारत गैस या एचपी ने आज भी घरेलू से लेकर कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, एलपीजी लदे दो जहाज होर्मूज स्ट्रेट पार कर चुके हैं और बहुत जल्द भारत पहुंच जाएंगे।

असली और फेक DAC कोड की कैसे करें पहचान

साइबर एक्सपर्ट उपेंद्र सिंह बताते हैं कि इंडेन के मैसेज को उदाहरण के साथ बताते हैं कि सबसे पहले यह देखें कि आपने सिलेंडर बुक कराया था या नहीं। अगर बिना बुक कराए कोई डिलीवरी मैसेज है तो उसपर ध्यान न दें। अगर बुक कराया तो यह देखें कि मैसेज किसी आधिकारिक सेंडर ID (जैसे VK-INDANE, VM-INDANE आदि) से आया हैं कि नहीं।

इसके बाद यह देखें कि मैसेज में बुकिंग या इनवायस नंबर दिया गया है या नहीं और 6 अंकों का DAC Code है और इसे केवल डिलीवरी एजेंट को शेयर करने की बात कही गई है या नहीं। अंत में Indane का नाम है या नहीं। DAC/OTP केवल तब शेयर करें जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर पहुंच जाए। उससे पहले कभी साझा न करें।

आज क्या हैं एलपीजी के रेट

दिल्ली में आज घरेलू सिलेंडर 913 रुपये पर स्थिर है। आगरा में घरेलू सिलेंडर 924.50 , गोरखपुर में 975.00, लखनऊ में 950.50 और कानपुर में 928 रुपये का है। दूसरी ओर देहरादून में 932, बेंगलुरु में 915.50, अंडमान में 989, इंदौर में 941 रुपये का है। जबकि हैदराबाद घरेलू सिलेंडर 965 और रायपुर में 984.50 रुपये का है।

इंडेन के मुताबिक इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 3176.5 रुपये का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और कमर्शियल ₹3346.5 का है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है।

अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है।

दो जहाज होर्मूज स्ट्रेट को किए पार

फारस की खाड़ी से एलपीजी लेकर भारत आ रहे दो जहाज होर्मूज स्ट्रेट को पार कर गए हैं। रविवार से अब तक इस रास्ते से तेल, ईंधन और गैस ले जाने वाले कुल दस बड़े जहाज निकल चुके हैं।

मार्शल द्वीप का झंडा लगा 'सिमी' नाम के जहाज में करीब 20,000 टन रसोई गैस (LPG) है। यह जहाज बुधवार को होर्मुज से बाहर निकल गया। भारत के शिपिंग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि यह जहाज 16 मई को पश्चिम के बंदरगाह कांडला पहुंचने वाला है।

दूसरी ओर वियतनाम का झंडा लगा 'एनवी सनशाइन' जहाज, जिसमें 46,000 टन से अधिक फ्यूल है, गुरुवार को बाहर निकला। सरकार को उम्मीद है कि यह 18 मई को न्यू मंगलोर पहुंच जाएगा। ये दोनों जहाज सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को मिले हैं।

मुकेश मंगल ने बताया कि 'सिमी' कतर के रास लफ्फान से ईंधन लेकर आ रहा है और 'एनवी सनशाइन' ने यूएई की रुवाइस रिफाइनरी से एलपीजी लादी है। जंग शुरू होने के बाद से भारत कुल 13 जहाजों (जिनमें 12 एलपीजी वाले हैं) को सुरक्षित बाहर निकलवा चुका है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,