Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़New Labour Law 2025 salary calculator how ctc of 7 lakh rs to 10 rs lakh and 15 lakh rs will change check detail here
₹7 लाख, ₹10 लाख या ₹15 लाख CTC; कर्मचारियों के सैलरी पैकेज में होगा बदलाव!

₹7 लाख, ₹10 लाख या ₹15 लाख CTC; कर्मचारियों के सैलरी पैकेज में होगा बदलाव!

संक्षेप:

इस लेबर लॉ में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वेजेज की एक समान परिभाषा लागू होगी। इसके अनुसार कर्मचारी की बेसिक पे, डीए (महंगाई भत्ता) और रिटेनिंग अलाउंस कुल CTC का कम-से-कम 50% होना अनिवार्य होगा।

Nov 24, 2025 03:55 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीते 21 नवंबर से नए लेबर लॉ लागू हो चुके हैं। इस लेबर लॉ में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वेजेज की एक समान परिभाषा लागू होगी। इसके अनुसार कर्मचारी की बेसिक पे, डीए (महंगाई भत्ता) और रिटेनिंग अलाउंस कुल CTC का कम-से-कम 50% होना अनिवार्य होगा। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि कंपनियां जानबूझकर बेसिक पे कम रखकर PF और ग्रेच्युटी में अपना योगदान कम न कर सकें। हालांकि, इससे कर्मचारी की इन हैंड सैलरी कम हो जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

ईटी की खबर के मुताबिक खेतान एंड कंपनी के विनय जॉय बताते हैं कि नए फ्रेमवर्क में PF, ग्रेच्युटी और सामाजिक सुरक्षा योगदान, तीनों की गणना एक समान वेज बेस से होगी। यदि किसी कर्मचारी के अलाउंस 50% से अधिक हैं तो अतिरिक्त हिस्सा वेतन में जोड़कर PF और ग्रेच्युटी की गणना की जाएगी।

डेलॉयट की दिव्या बवेजा कहती हैं कि वेजेज की परिभाषा अब बहुत विस्तृत है और इसमें ज्यादातर भत्ते शामिल माने जाएंगे। हालांकि,अकॉर्ड ज्यूरिस के अलाय रजवी का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनियों को सीधे बेसिक पे बढ़ाना ही पड़ेगा बल्कि, PF–ग्रेच्युटी की गणना एक नए वेतन आधार पर होगी। यानी कुल CTC वही रहेगा, लेकिन सैलरी के अंदरूनी हिस्सों का पुनर्गठन होगा।

टेक-होम सैलरी घट सकती है?

सायरिल अमरचंद मंगलदास की सौम्या कुमार कहती हैं कि अब सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की गणना एक ही वेज बेस पर होगी। इसलिए कंपनियों को अपना CTC स्ट्रक्चर इस तरह बदलना होगा कि कम-से-कम 50% वेतन PF कटौती के दायरे में आए। इससे कर्मचारियों की हाथ में मिलने वाली सैलरी घट सकती है-खासकर उन जगहों पर जहां PF केवल कम बेसिक पे पर कटता था। डेलॉयट की बवेजा के अनुसार ₹15000 से कम कमाने वाले कर्मचारियों की टेक-होम पर PF बढ़ने का असर होगा जबकि इससे ऊपर वालों पर प्रभाव PF स्कीम के नए नियमों पर निर्भर करेगा।

किस CTC पर क्या होगा प्रभाव?

-7 लाख रुपये CTC वाले कर्मचारी के लिए बेसिक वेतन 2.8 लाख रुपये से बढ़कर 3.5 लाख रुपये हो जाएगा। इसके चलते PF योगदान 33,600 रुपये से बढ़कर 42,000 रुपये और ग्रेच्युटी 13,468 रुपये से बढ़कर 16,835 रुपये तक पहुंच जाएगी। कुल मिलाकर टेक-होम सैलरी 6,52,932 रुपये से घटकर 6,41,165 रुपये रह जाएगी।

-10 लाख रुपये CTC पर बेसिक वेतन भले 4 लाख रुपये (40%) ही रहे, लेकिन संशोधित नियमों के तहत ग्रेच्युटी वेज 7.17 लाख रुपये मानी जाएगी। इससे ग्रेच्युटी 19,240 रुपये से बढ़कर 34,510 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। परिणामस्वरूप टेक-होम सैलरी 8,84,760 रुपये से कम होकर 8,69,490 रुपये रह जाएगी। लंबे समय में इसका बड़ा प्रभाव दिखेगा—7 साल बाद मिलने वाली कुल ग्रेच्युटी 1.35 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 2.41 लाख रुपये तक हो सकती है।

-15 लाख रुपये CTC वाले कर्मचारी का बेसिक वेतन 6 लाख रुपये से बढ़कर 7.5 लाख रुपये हो जाएगा। PF योगदान 72,000 रुपये से बढ़कर 90,000 रुपये और ग्रेच्युटी 28,860 रुपये से बढ़कर 36,075 रुपये होने का अनुमान है। इससे टेक-होम सैलरी 12,78,642 रुपये से घटकर 12,65,228 रुपये रह जाएगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।