तेल और गैस के नए रेट: सबसे सस्ता पेट्रोल ₹88.66, डीजल ₹ 84.56 और LPG ₹941.50

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Prices Today 27 Aug: कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद आज 27 अगस्त को भी पेट्रोल-डीजल के रेट जस की तस हैं
  • खबर में आगे हम बताएंगे कि तेल के रेट कम होने के तुरंत बाद पेट्रोल-डीजल के रेट कम क्यों नहीं होते?

petrol diesel price today
बीकानेर के एक पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवा रहा एक परिवार।

Petrol Diesel Prices Today 27 Aug: कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं। ब्रेंट क्रूड आज सुबह छह बजे के करीब 88 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ट्रेड कर रहा था। इस बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 27 अगस्त के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आज देश में सबसे सस्ता ईंधन पोर्टब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत ₹ 84.56 है। दूसरी ओर सबसे सस्ती रसोई गैस यानी एलपीजी मुबंई में 941.50 रुपये है।

भारत में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद फ्यूल के रेट जस की तस हैं। खबर में आगे हम बताएंगे कि तेल के रेट कम होने के तुरंत बाद पेट्रोल-डीजल के रेट कम क्यों नहीं होते?

ब्लूमबर्ग के अनुसार वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का दाम सुबह 6 बजे के करीब 0.59 डॉलर प्रति बैरल कम होगर 81.64 डॉलर पर कारोबार कर रहा था और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 87.21 डॉलर पर था।

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है।

दिल्ली में 1 लीटर बिना एथेनॉल यानी E0 पेट्रोल की कीमत 167.35 रुपये लीटर है। जिस पेट्रोल में केवल 5 प्रतिशत ही एथेनॉल मिला है यानी E5 पेट्रोल का दाम 109.24 रुपये और E20 यानी 20 प्रतिशत मिलावट वाला पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर है।

कच्चा तेल सस्ता या महंगा होने पर पेट्रोल-डीजल के दाम कब बदलते हैं?

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर हर देश में एक जैसा नहीं होता। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस देश में फ्यूल की कीमतें बाजार तय करता है या सरकार। विशेषज्ञ इसे "पास-थ्रू इफेक्ट " कहते हैं, यानी कच्चे तेल की कीमत में बदलाव का कितना हिस्सा पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों तक पहुंचता है।

जिन देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पूरी तरह बाजार तय करता है, वहां कच्चे तेल की कीमत बदलने का असर बहुत जल्दी दिखता है। असर पहले सप्ताह से शुरू हो जाता है। दूसरे सप्ताह में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। तीसरे और चौथे सप्ताह तक नई कीमतें पूरी तरह लागू हो जाती हैं। हालांकि इसका असर टैक्स पर भी निर्भर करता है। जहां ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी ज्यादा होती है, वहां कच्चे तेल की कीमत बदलने का असर अपेक्षाकृत कम होता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़कच्चा तेल सस्ता: फिर भी क्यों नहीं घट रहे हैं भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम?